फरीदाबाद। बेटी से दुष्कर्म के दोषी एक पिता को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कुलदीप सिंह की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामला तब सामने आया जब 18 वर्षीय युवती गर्भवती हो गई। घटना जुलाई 2016 में बल्लभगढ़ की कलंदर कॉलोनी में हुई थी।
अदालत में पेश मामले के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बयान दिया था कि 12 फरवरी 2016 को दोपहर में जब झोपड़ी में कोई नहीं था तब उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बाबत उसकी मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।
एक अन्य घटना में बल्लभगढ़ से सटे गांव में बीती रात एक घर में डकैती और वहां रहने वाली एक महिला से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। बदमाश हथियार के बल पर मकान में घुस आए और वहां मौजूद लोगों को बंधक बना लिया।
महिला का आरोप है की इसके बाद बदमाशों ने उसके साथ बलात्कार किया और उसके गहने तथा घर में रखे लाखों रुपए लूट ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस निरीक्षक इंदुबाला ने डकैती और बलात्कार की शिकायत मिलने की पुष्टि की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। (भाषा)
Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे
भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी
प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्या है उनका बंगला कनेक्शन
UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां
क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे