हाथोंहाथ हिसाब, बिहार में रेप पीड़िता ने दुष्कर्मी का मुंह तेजाब से जलाया, आंख भी झुलसी

भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में आरोपी महिला को अकेली देख घर में घुस गया था

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 26 मार्च 2025 (13:37 IST)
Rape victim throws acid on accused in Bihar: बिहार के भोजपुर जिले में एक रेप पीड़िता ने दुष्कर्मी के मुंह पर तेजाब फेंक दिया। इससे उसका पूरी तरह झुलस गया। दरअसल, सोमवार की रात आरोपी महिला को अकेली देख घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता रिश्ते में आरोपी की भाभी लगती थी।  
 
आरोपी और पीड़िता रिश्तेदार : घटना भोजपुर जिले के उदवंतनगर क्षेत्र के एक गांव की है, जहां सोमवार रात आरोपी महेन्द्र यादव उर्फ महेन्द्र सिंह पीड़िता के घर में घुस गया और उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी उसी गांव का निवासी है और रिश्ते में पीड़िता का देवर लगता है। गुस्साई पीड़िता ने घर में रखे तेजाब से आरोपी पर हमला कर दिया, जिससे उसका मुंह बुरी तरह झुलस गया। खबर है कि पुलिस अभिरक्षा में आरोपी का इलाज करवाया जा रहा है। दूसरी ओर, पुलिस के साथ एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। ALSO READ: MP में बच्ची से हैवानियत, दुष्कर्म के बाद टांगें चीरने की कोशिश, प्राइवेट पार्ट में आए 28 टांके
 
आरोपी महेन्द्र गिरफ्तार : बताया जा रहा है कि पीड़िता का पति दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता है, जबकि महिला अपने 2 बच्चों के साथ गांव में रहती है। सोमवार रात आरोपी पीड़िता के घर में घुस गया और पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता ने महेन्द्र के खिलाफ उदवंतनगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद आरोपी महेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पीड़िता की मेडिकल जांच भी करवाई गई है। अब कोर्ट में पीड़िता का बयान दर्ज कराया जाएगा। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

भारत ने नहीं बनाया पाकिस्तान के परमाणु केंद्रों को निशाना, नहीं हुआ रेडिएशन

ब्रिटिश लेखक ने क्‍या कहा Operation Sindoor के बारे में, पश्चिमी देशों को दी ये सलाह

गंगानगर जिले के सीमावर्ती इलाके में मिला संदिग्ध ड्रोन, पुलिस जुटी जांच में

शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी, निजी शिक्षण संस्थानों में आरक्षण लागू होने तक जारी रहेगी लड़ाई

राजस्थान CM भजनलाल को जान से मारने की धमकी, स्टेडियम भी निशाने पर

अगला लेख