MP में दुष्कर्मी को मिली 20 साल की कैद, नाबालिग को बनाया था गर्भवती

Webdunia
शुक्रवार, 14 जनवरी 2022 (22:24 IST)
बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने वाले आरोपी को एक अदालत ने 20 वर्ष की सजा से दंडित किया है।

लोक अभियोजन अधिकारी (एडीपीओ) अमित कुमार राय ने आज बताया कि बैतूल बाजार के एक क्षेत्र निवासी 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा को 22 सितंबर 2019 को दिन में पड़ोस में रहने वाले योगेंद्र गाड़गे (25) ने किसी काम से घर पर बुलाकर दुष्कर्म कर घटना की जानकारी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

आरोपी ने 27 सितंबर को पीड़िता को फिर घर बुलाकर एक बार फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने डर के कारण घर पर घटना की जानकारी नहीं दी। 11 मार्च 2020 को तबीयत खराब होने पर पीड़िता ने मां को घटना की पूरी जानकारी दी। डॉक्टर को दिखाने पर उन्होंने पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी मां को दी। कुछ समय बाद पीड़िता ने एक शिशु को जन्म दिया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 12 मार्च को पास्को सहित विभिन्न धाराओं में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। अनन्य विशेष न्यायालय (पास्को एक्ट) ने आरोप सिद्ध होने पर आरोपी योगेंद्र गाड़गे को 20 वर्ष की कैद तथा 11 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया।(वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कन्हैया कुमार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, जानिए क्‍या है मामला

आंध्रप्रदेश में पटाखा बनाने वाली यूनिट में विस्फोट से 8 की मौत, 6 घायल

आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, पार्टी में वापस लेने की अपील, बोले- अब नहीं करूंगा कोई गलती

बंगाल में बांग्लादेश जैसे हालात, महिलाओं के साथ छेड़छाड़, घरों पर फेंके बम, पलायन को मजबूर 400 लोग

अमेरिका ने टैरिफ से दी राहत, चीन की तुलना में भारत को 20 फीसदी सस्ता पड़ेगा निर्यात

सभी देखें

नवीनतम

लता मंगेशकर का परिवार लुटेरों का गिरोह! समाज का भला नही किया, कांग्रेस नेता ये क्या कह दिया

बाबा साहेब आंबेडकर की कल्पनाओं को साकार करता मध्यप्रदेश

डॉ. मोहन सरकार की दुग्ध पालकों को विशेष सौगात- "डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना"

Petrol Diesel Prices : सस्ते क्रूड के बावजूद पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े, जानें ताजा कीमतें

ट्रंप के शुल्क के बाद नए साझेदारों की तलाश में चीन और यूरोप

अगला लेख