मछुआरे को मिला दुर्लभ प्रजाति का कछुआ

Webdunia
शुक्रवार, 10 सितम्बर 2021 (13:38 IST)
केंद्रपाड़ा। ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में ब्राह्मणी नदी में मछली पकड़ने गए एक मछुआरे को दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजाति का कछुआ मिला है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
अधिकारी के मुताबिक वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची के तहत संरक्षित कछुआ गुरुवार को भीतरकनिका वन्यजीव अभयारण्य के नजदीक जयकुंडा गांव के पास एक मछुआरे के जाल में फंसा। दुर्लभ प्रजाति के कछुए को वन विभाग को सौंपने के लिए कैलाश बारिक नामक मछुआरे को एक हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।
 
राजनगर मैंग्रोव के संभागीय वन अधिकारी जे डी पति ने कहा कि दुर्लभ प्रजाति के कछुए को बाद में नदी में छोड़ दिया गया।
 
इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (IUCN) ने कछुए की इस प्रजाति को विलुप्त होती प्रजातियों की अपनी सूची में रखा है। इस कछुए के मांस और इसकी कठोर बाहरी परत के लिए बड़े पैमाने पर इसका शिकार किया जाता है। यह कछुआ प्रमुख रूप से उत्तरी और मध्य भारत, बांग्लादेश, नेपाल और पूर्वी पाकिस्तान में पाया जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर के प्रसाद के नाम पर अमेरिका में ठगी, लूटें 10.49 करोड़, चौंका देगी ये रिपोर्ट

महाराष्ट्र की राजनीति में होगा धमाका, उद्धव और राज ठाकरे ने साथ आने के दिए संकेत

मोदी जी! मेरा तो डिमोशन हो गया, उम्मीद है आप जल्द फैसला लेंगे

ट्रंप को झटका, हार्वर्ड मामले में अमेरिकी जज ने दी विदेशी छात्रों को राहत

जानिए कैसा होगा चिनाब ब्रिज से होकर जाने वाली कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर

सभी देखें

नवीनतम

Monsoon Update : क्या अगले 7 दिनों में देश के मौसम में होने वाला बड़ा बदलाव, IMD का अपडेट

manipur violence : CBI ने मेइती संगठन अरामबाई तेंगगोल के सदस्य हवाई अड्डे से किया गिरफ्तार

गड्‍ढे में एकसाथ फंसे बाघ और कुत्ता, ऐसे हुआ रेस्क्यू

रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की हुई सगाई, समारोह में शामिल हुईं बड़ी हस्तियां

बेंगलुरु भगदड़ : क्या राज्य सरकार ने DCP की चिट्ठी को किया नजरअंदाज, भीड़ को लेकर दी थी चेतावनी

अगला लेख