Dharma Sangrah

दिल्ली में 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियान निलंबित, LG की नहीं मिली मंजूरी

Webdunia
गुरुवार, 27 अक्टूबर 2022 (16:04 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार से शुरू होने वाले 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियान को निलंबित किया जा रहा है, क्योंकि उपराज्यपाल से अभी तक इसकी मंजूरी नहीं मिली है।

राय ने गुरुवार को कहा, ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान पिछले कुछ वर्षों में सफल रहा है। महीने भर चलने वाला यह अभियान इस साल के लिए कल से शुरू होना था लेकिन अभी तक कोई मंजूरी नहीं मिली है। उपराज्यपाल के पास 21 अक्टूबर को फाइल भेजी गई थी।

सबसे पहले 16 अक्टूबर 2020 को शुरू किए गए इस अभियान का मकसद शहर में वाहनों से निकलने वाला प्रदूषण कम करना है। इसमें चालकों को यातायात सिग्नल पर हरी बत्ती होने का इंतजार करते हुए अपनी गाड़ी बंद रखने के लिए प्रेरित किया जाता है।

राय ने पहले ऐलान किया था कि 100 अहम यातायात चौराहों पर अभियान के क्रियान्वयन पर नजर रखने के लिए 2500 स्वयंसेवियों की तैनाती की जाएगी और प्रत्‍येक यातायात सिग्नल पर दो पालियों में 10 स्वयंसेवियों को तैनात किया जाएगा।

उन्होंने कहा था कि इस अभियान में मुख्य ध्यान शहर में 10 बड़े यातायात चौराहों पर होगा, जहां प्रत्‍येक चौराहे पर 20 स्वयंसेवी तैनात किए जाएंगे।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत विरोधी गतिविधियों का अड्‍डा बना बांग्लादेश, अब हाफिज सईद का करीबी इब्तिसाम ढाका पहुंचा

Nitish Kumar हैं BJP के Puppet, Tejashwi Yadav के बयान से NDA पर क्यों बढ़ा दबाव

Gold : 4,100 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी में 6,250 रुपए की गिरावट, जानिए क्यों गिर रहे हैं दाम

Tej Pratap Yadav : मेरे ऊपर लालू यादव की छत्रछाया नहीं, तेजस्वी और राहुल गांधी को लेकर क्या बोले तेजप्रताप यादव

SIR के दूसरे चरण के एलान पर भड़का विपक्ष, चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु के साथ मध्यप्रदेश में भी विरोध

सभी देखें

नवीनतम

Silver Rate: और कितना गिरेगी चांदी? क्या अभी निवेश करना सही है, पिछले 25 साल में कितने बदले चमकीली धातु के रेट

ओसामा के टिकट पर योगी आदित्यनाथ ने उठाए सवाल, क्या है रघुनाथपुर का सियासी गणित?

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, बढ़ाया गन्ने का MSP

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान, भारत के लिए क्यों खास है यह फाइटर प्लेन?

LIVE: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान

अगला लेख