नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बर्खास्त पुलिसकर्मी को सजा

Webdunia
बुधवार, 22 फ़रवरी 2017 (23:48 IST)
बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले की एक अदालत ने एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में दो अभियुक्तो को दोषी पाये जाने पर कारावास की सजा सुनाई है। 
अभियोजन के अनुसार 19 नवबंर 2015 को बुरहानपुर के इंदिरा गांधी नगर से लापता हुई 17 वर्षीय छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में जिला सत्र न्यायाधीश जोगेन्द्र वर्मा ने लालबाग निवासी मुख्य अभियुक्त शुभम धनगर को 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई और 65 हजार रुपए का अर्थदंड़ भी लगाया है।
 
छात्रा के अपहरण में सहयोग करने पर अन्य अभियुक्त सूरजसिंह ठाकुर को सात वर्ष के सश्रम कारावास और 25 हजार रुपए के अर्थदंड़ की सजा सुनाई गई। सूरज पुलिस का बर्खास्तशुदा सिपाही है। पीड़िता 11वीं कक्षा की छात्रा थी। घर से स्कूल जाते समय उसका अपहरण हुआ था। आरोपी उसे महाराष्ट्र के धुलिया ले गए थे और वहां उसके साथ गंदा काम किया था। (वार्ता) 

Show comments

जरूर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

सभी देखें

नवीनतम

जामनगर में फाइटर प्लेन क्रेश में पायलट की मौत, वायुसेना ने दिए जांच के आदेश

LIVE : राज्यसभा में कुछ ही देर में पेश होगा वक्फ बिल, क्या बोलीं सोनिया गांधी

ट्रंप ने फोड़ा टैरिफ बम, सेंसेक्स, निफ्टी हुए लाल

ट्रंप टैरिफ से दुनियाभर में दहशत, किसने क्या कहा?

ट्रंप ने लगाया 26 फीसदी टैरिफ, क्या होगा भारत पर असर?

अगला लेख