'लापता' विधायक की शिकायत दर्ज कर विवाद में फंसी पुलिस

Webdunia
शनिवार, 25 जून 2016 (19:13 IST)
कोल्लम (केरल)। पुलिस युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक शिकायत पर लापता होने का  मामला दर्ज कर विवादों में फंस गई है। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाए कि अभिनेता से विधायक बने माकपा के मुकेश अपने विधानसभा क्षेत्र से लापता हो गए हैं।
 
जैसे ही विवाद शुरू हुआ, पुलिस ने कहा कि गलती से शिकायत स्वीकार कर ली गई और  गलतफहमी पैदा करने और शिकायत की पावती हासिल करने के लिए युवक कांग्रेस के  कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया। मुकेश ने शिकायत को मजाक करार देते हुए कहा कि वे  विधानसभा क्षेत्र में ही मौजूद हैं।
 
युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि वे राहुल क्लब की सदस्यता लेने गए थे। उनका इशारा संभवत: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अवकाश की तरफ था।
 
युवक कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नवनिर्वाचित विधायक ने हाल में जिला मुख्यालय में देसी  बम फटने के बावजूद वहां का दौरा नहीं किया और यहां हुए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भी  हिस्सा नहीं लिया।
 
वेस्ट स्टेशन की पुलिस ने बिना पुष्टि किए शिकायत स्वीकार कर ली थी और उसकी पावती दे  दी जिससे विवाद शुरू हो गया। (भाषा)
Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख