भूस्खलन से रायगढ़ के इरशालवाड़ी में तबाही, दूसरे दिन भी रेस्क्यू जारी

Webdunia
शुक्रवार, 21 जुलाई 2023 (10:10 IST)
Raigad News : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के इरशालवाड़ी गांव में शुक्रवार को तलाश और बचाव कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया। एक दिन पहले यहां भारी भूस्खलन के कारण गांव के लगभग 50 घरों में से 17 तबाह हो गए। हादसे में अब तक 16 लोग मारे जा चुके हैं।
 
मुंबई से करीब 80 किलोमीटर दूर तटीय जिले के खालापुर तहसील में पहाड़ी ढलान पर स्थित एक गांव में बुधवार रात करीब 11 बजे भूस्खलन हुआ। इस गांव के कुल 228 निवासियों में से करीब 16 के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि 93 के बारे में पता लगाया जा चुका है। 119 ग्रामीणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
 
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) ने रायगढ़ पुलिस और प्रशासन की टीम के साथ दूसरे दिन सुबह 5 बजे बचाव कार्य शुरू कर दिया। ठाणे आपदा मोचन बल (टीडीआरएफ), स्थानीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, रायगढ़ पुलिस की टीम भी बचाव कार्य में जुटी हुई है। खराब मौसम के कारण कल एनडीआरएफ को घटना स्थल पर खोज और बचाव अभियान रोकना पड़ा था।
 
भारी बारिश, कोहरा और तेज हवा के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी हो रही है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण भी खोज और बचावकर्मियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गम इलाका होने के कारण वहां भारी उपकरण को ले जाना भी आसान नहीं है। मजदूरों की मदद से यहां खुदाई का काम किया जा रहा है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख