Hanuman Chalisa

नदी में साथी को तलाश रहे थे, बाढ़ से सांसत में पड़ी 9 की जान

Webdunia
रविवार, 3 जुलाई 2016 (08:49 IST)
- कीर्ति राजेश चौरसिया
महाराष्ट्र और गुजरात सीमा पर स्थित वापी-दमन गंगा नदी में डुबे एक युवक की तलाश कर रहे 9 व्यक्तियों की जान उस समय सांसत में आ गई जब उसमें अचानक बाढ़ आ गई। विषम परस्थिति में फायर विभाग के लोगों ने दमन कोस्ट गार्ड विभाग की सहायता से हेलीकॉप्टर द्वारा इन लोगों को बचाया।
 
वलसाड जिला के उमरगाव तालुका के बोरी गांव का एक युवक इस नदी में डूब गया था उस युवक को ढूढने के लिए ये लोग नदी में घूम रहे थे। इस बीच अचानक ऊपर ज्यादा बारिश के कारण दमन गंगा नदी में पानी आ गया जिससे ये 9 लोग नदी के बीच में फंस गए।
 
इस पर स्थानीय लोगों ने इसकी खबर गांव में दी जिससे तुरंत यहां पर फायर विभाग के लोग भी आए लेकिन नदी का बहाव लगातार तेज होने के कारण आखिर इसकी जानकारी दमन कोस्ट गार्ड को दी गई।
 
उसके बाद दमन कोस्ट गार्ड के हेलीकॉप्टर द्वारा 9 व्यक्तियों को बड़ी मुश्किल से दमन-गंगा नदी से बाहर निकाला गया। तब कहीं जाकर गांव वासियों ने चैन और राहत की सांस ली।
 
Show comments

जरूर पढ़ें

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील

नीतीश बने JDU के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष, महाबैठक में लगी मुहर, बेटे निशांत पर क्‍या हुआ फैसला?

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

सभी देखें

नवीनतम

Top News 22 June: ट्रंप की धमकी से फिर भड़का ईरान, अयोध्या राम मंदिर मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई

योग दिवस : परिषदीय विद्यालयों में गूंजा 'स्वस्थ जीवन' का मंत्र, 1.42 करोड़ बच्चों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

पानी की एक भी बूंद व्यर्थ न जाए, जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी ने स्वामी ब्रह्मानंद की प्रतिमा व समाधि स्थल पर अर्पित किए पुष्प

अगला लेख