राजस्थान में गहलोत सरकार के सभी मंत्रियों का इस्तीफा

Webdunia
शनिवार, 20 नवंबर 2021 (19:44 IST)
जयपुर। राजस्थान में एक बड़े घटनाक्रम के तहत शनिवार को अशोक गहलोत मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा ‍दे दिया है। इससे पहले शुक्रवार को तीन मंत्रियों ने इस्तीफा दिया था। 
 
बताया जा रहा है कि सभी मंत्रियों ने अपने इस्तीफे मुख्‍यमंत्री गहलोत को सौंप दिए जाएंगे। मंत्रियों के ये इस्तीफे मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच हुए हैं। माना जा रहा है कि ये सभी एमएलए रविवार को दोपहर 2 बजे कांग्रेस मुख्‍यालय जाएंगे। 
 
यह भी कहा जा रहा है कि रविवार को नए मंत्रिमंडल को शपथ दिलाई जा सकती है। पिछले कुछ समय से राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें चल रही हैं। माना जा रहा है कि नए विस्तार में पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सचिन पायलट के समर्थकों को मंत्री बनाया जा सकता है। 

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को राजस्थान सरकार के मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, रघु शर्मा और हरीश चौधरी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। मुख्‍यमंत्री ने इनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया। शनिवार को गहलोत ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई थी। इस बैठक के बाद सभी मंत्रियों ने अपने इस्तीफे अशोक गहलोत को सौंप दिए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मप्र पर्यटन विकास निगम का इनकार तो इंदौर के किन नेताओं के दबाव में लाल बाग की अनुमति हो रही स्‍वीकार?

कर्फ्यूग्रस्त लद्दाख में फंस गई हूं, मैंडी ने कहा- यह किसी बुरे सपने से कम नहीं

लेह हिंसा का पाकिस्तान और नेपाल कनेक्शन, वांगचुक को लेकर क्या कहा DGP जामवाल ने

चाचा-भतीजा वसूली में लिप्त थे, दंगाइयों की आवभगत होती थी

टैरिफ से लेकर H1B तक ट्रंप के फैसलों से शेयर बाजार में भूचाल, कैसा रहेगा अगला सप्ताह

सभी देखें

नवीनतम

गिरफ्तारी के बाद चैतन्यानंद सरस्वती के पास क्या मिला, क्या है बाबा का ब्रिक्स और UN से कनेक्शन

वोकल फॉर लोकर से लेकर संघ के 100 साल तक, 10 बातों से जानिए मोदी के मन की बात में क्या था खास?

इस तस्वीर से क्यों सतर्क होनी चाहिए मोदी सरकार को, ट्रंप-शरीफ-मुनीर की तिकड़ी की मुलाकात के पीछे की कहानी क्या है

बंगाल के दुर्गा पंडाल में ट्रंप को राक्षस के रूप दिखाया, कहा मोदी को दिया धोखा

LIVE: भगत सिंह से लेकर नवरात्रि तक मन की बात में क्या बोले पीएम मोदी?

अगला लेख