नीमच के बाद रीवा में भी बर्बरता : चोरी के संदेह में युवक को बेल्ट और लातों से बुरी तरह पीटा

Webdunia
सोमवार, 30 अगस्त 2021 (08:01 IST)
रीवा। मध्यप्रदेश में हाल के दिनों में अनेक स्थानों पर बर्बरता के साथ मारपीट और इसके वीडियो सामने आने की कड़ी में रीवा जिला मुख्यालय का भी एक वीडियो सामने आया है। इसमें तीन व्यक्ति एक युवक को दिनदहाड़े सरेराह उसके साथ बर्बरता के साथ मारपीट कर रहे हैं।
ALSO READ: छत्तीसगढ़ : 100 से अधिक व्यक्तियों की भीड़ ने पादरी के घर पर किया हमला
यह वीडियो शनिवार दिन का बताया गया है और किसी व्यक्ति ने इसे मोबाइल फोन के कैमरे में रिकार्ड कर लिया। सरेआम हुई इस घटना के सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुयी और आज दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एक अन्य की तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज किया गया है।
ALSO READ: MP : आदिवासी को घसीटकर हत्या करने का मामला, ढहाए गए 4 आरोपियों के अवैध मकान
पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़ित व्यक्ति अफजल नाम का है। कुछ लोगों पर उसे संदेह था कि उसने बैटरी चुरायी है। इसके बाद कल यहां के ट्रांसपोर्ट नगर में उसे कुछ लोगों ने घेर लिया और उसके साथ मारपीट की जाने लगी। उसे जमीन पर पटककर कर बेल्ट से भी मारा गया। एक व्यक्ति उसके शरीर पर भी चढ़ गया। इस वीभत्स वीडियो के वायरल होने के बाद अब पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कर रही है।
ALSO READ: उज्जैन में कबाड़ी से लगवाए गए ‘जय श्रीराम' के नारे, पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार
हाल ही में पड़ोसी सतना जिले में भी इसी तरह के दो वीडियो सामने आए थे। इसके अलावा नीमच जिले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को वाहन में बांधकर घसीटा और उसके साथ मारपीट भी की, जिससे उसकी मौत हो गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

RSS की नई इमारत की तरह हमारे कार्यों में भी भव्यता होनी चाहिए : मोहन भागवत

Prayagraj Mahakumbh : बीओडी बढ़ने से स्नान के लिए असुरक्षित है संगम का पानी, सरकार के आंकड़ों से हुआ खुलासा

MP में टैक्स फ्री हुई फिल्म छावा, CM मोहन यादव ने किया ऐलान

MP के CM मोहन यादव ने दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता को दी बधाई

MP : धान उत्पादकों के लिए खुशखबरी, CM यादव ने किया प्रोत्साहन राशि का ऐलान

अगला लेख