स्वच्छ भारत का साइड इफेक्ट, खुले में पेशाब करने से रोका तो रिक्शा चालक को पीटकर मार डाला...

Webdunia
सोमवार, 29 मई 2017 (12:21 IST)
नई दिल्ली। नॉर्थ दिल्ली के जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन के बाहर कुछ बदमाशों ने एक रिक्शा चालक को पीट-पीटकर मार डाला। इलाके में गंदगी और बदबू से परेशान रिक्शा वाले ने शनिवार रात को कुछ लड़कों को स्टेशन की दीवार पर कथित तौर पर पेशाब करने से रोका था।
 
आरोपी लड़कों को यह नागवार गुजरा। आरोप है कि उन्होंने रिक्शा वाले की बेहरमी से पिटाई की। इसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
 
केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। नायडू ने ट्वीट किया कि स्वच्छ भारत को प्रमोट करने वाले ई-रिक्शा चलाने वाले की हत्या होने से काफी दुख पहुंचा है। उन्होंने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर से बात की है और सख्त कार्रवाई करने को कहा है।
 
पुलिस के मुताबिक, रवींद्र कुमार (32 साल) रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करता था। शनिवार रात वह मेट्रो स्टेशन के बाहर रिक्शा पार्क कर रहा था। इसी दौरान 4-5 लड़के वहां आकर दीवार पर पेशाब करने लगे। रवींद्र ने इस पर एतराज जताया तो आरोपियों ने उसे जमकर पीटा और सिर पर लोहे की रॉड से वार किया।
 
रवींद्र के गंभीर घायल होने पर सभी आरोपी फरार हो गए। रवींद्र ने किसी तरह किशोर मार्केट में अपने घर फोन कर हमले की बात बताई। इसके बाद फैमिली मेंबर्स ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया