गुजरात के अमरेली में दर्दनाक हादसा, झोपड़ी में घुसा ट्रक, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौके पर मौत, 2 बच्चे गंभीर

Webdunia
सोमवार, 9 अगस्त 2021 (11:15 IST)
अमरेली (गुजरात)। गुजरात के अमरेली जिले के एक गांव में मंगलवार देर रात करीब 2.30 बजे ट्रक के अनियंत्रित होकर एक झोपड़ी में घुस जाने से उसकी चपेट में आकर 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय झोपड़ी में मौजूद सभी लोग सो रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।
 
अमरेली के पुलिस अधीक्षक निर्लिप्त राय ने बताया मृतकों में 8 और 13 साल के 2 बच्चे भी शामिल हैं। बधादा गांव में हुए हादसे में 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। वाहन चलाते समय झपकी आने से ट्रक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था और ट्रक सड़क किनारे बनी एक झोपड़ी में जा घुसा जिसमें 10 लोग सो रहे थे। उन्होंने बताया कि मृतकों में 2 बुजुर्ग भी शामिल हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

अमरनाथ यात्रा के लिए 65 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 29 जून को रवाना होगा पहला जत्था

Petrol Diesel Prices: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के नए भाव, जानें क्या हैं ताजा कीमतें

व्हाइट हाउस ने की भारत की प्रशंसा, कहा- दुनिया में भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र बहुत कम

50 शहरों में पारा 45 डिग्री पार, 10 राज्यों में भीषण लू का अलर्ट

8 राज्यों की 49 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 20 मई को मतदान

अगला लेख