यूपी के प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 9 की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 5 जून 2020 (13:18 IST)
प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ से 70 किलोमीटर दूर थाना नवाबगंज अंतर्गत लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर वाजिद पुर गांव के पास शुक्रवार की सुबह कंटेनर ट्रक व स्कार्पियो की आमने सामने हुई टक्कर में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
 
पुलिस उपाधीक्षक कुंडा राधेश्याम मौर्या ने बताया कि राजस्थान के भिवाड़ी से एक परिवार के 10 लोग स्कार्पियो में सवार होकर बिहार के भोजपुर जा रहे थे। कार थाना नवाबगंज अंतर्गत लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर कंटेनर ट्रक से आमने सामने टक्कर हुई। इससे मौके पर ही 2 बच्चों, 3 महिलाओं और 4 पुरुषों सहित 9 लोगों की मौत हो गई।
 
उन्होंने बताया कि 35 वर्ष का बंटी नाम का युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल को उपचार हेतु रायबरेली भेजा गया। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।
 
उन्होंने बताया कि परिजनों को सूचित किया गया है और वे भोजपुर से रवाना हो चुके हैं। परिजनों के आने के बाद ही पीड़ितों की पहचान संभव है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सुहागरात मना रहे थे दूल्हा-दुल्हन, सुबह मिली दोनों की लाश, परिवार में मचा हड़कंप

Ranya Rao : कोर्ट में रो पड़ीं एक्ट्रेस रान्या राव, मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप, कहा- DRI अधिकारियों ने दीं गालियां

महाकुंभ में स्नान के लिए उपयुक्त था गंगा जल, सरकार ने लोकसभा में कहा

रंग बेचने वाले मुस्‍लिमों को रंग लग जाए तो बुरा नहीं मानना चाहिए, बिहार के भाजपा विधायक के बयान पर रार

राज ठाकरे ने उड़ाया संगम स्नान करने वालों का मजाक, कहा- मैंने तो गंगा जल को छुआ भी नहीं

सभी देखें

नवीनतम

रंगभरनी एकादशी के साथ ब्रज और काशी में शुरू हुई होली, संभल में निकला जुलूस

विदेश मंत्री जयशंकर की ब्रिटेन की यात्रा संपन्न, साझेदारी को नई गति मिलने की उम्मीद

X फिर हुआ डाउन, यूजर्स परेशान, एलन मस्क ने बताया बड़ा साइबर अटैक

सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट

Jharkhand : छात्रावास में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव, पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट

अगला लेख