वडोदरा में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत, कई अन्य घायल

Webdunia
मंगलवार, 4 अक्टूबर 2022 (19:21 IST)
वडोदरा। गुजरात के वडोदरा शहर में मंगलवार को अहमदाबाद-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कंटेनर ट्रक ने एक तिपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य लोग घायल हो गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं प्रधानंमत्री नरेन्द्र मोदी ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। 
 
जिला कलेक्टर एपी गोर ने बताया कि 7 लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, उनकी हाल स्थिर है। 7 शव बरामद हुए हैं। वहीं हरनी थाने के हरनी थाने के निरीक्षक एसआर वेकारिया ने कहा कि कंटेनर ट्रक एक कार से टकराने के बाद संतुलन खो बैठा और डिवाइडर तोड़कर सड़क के दूसरी तरफ चला गया और चक्र तिपहिया वाहन से जा टकराया।
 
‘चक्र’ एक खुला तिपहिया वाहन है, जिसका उपयोग गुजरात के कुछ हिस्सों में माल की ढुलाई और परिवहन के लिए किया जाता है। इस वाहन में मोटरसाइकिल का अगला आधा भाग होता है, जिसके पीछे दो पहिया गाड़ी जुड़ी होती है। वेकारिया ने कहा कि हादसा शहर के गोल्डन चौकी के पास हुआ। ट्रक सूरत से आ रहा था।
 
राष्ट्रपति ने शोक व्यक्त किया : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वडोदरा में सड़क हादसे में हुई लोगों की मौत पर शोक प्रकट किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। राष्ट्रपति भवन ने मुर्मू के हवाले से ट्वीट किया कि महिलाओं और बच्चों सहित कई लोगों की मृत्यु के समाचार से बहुत व्यथित हूं। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं शोक संवेदना व्यक्त करती हूं।
 
प्रधानमंत्री ने भी दुख जताया : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे में हुई लोगों की मौत पर दुख जताया और उनके परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2-2 लाख रुपए की मदद दिए जाने की घोषणा की। मोदी ने ट्‍वीट में कहा कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala (एजेंसियां/फोटो : सोशल मीडिया)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

12 जुलाई को लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए, रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का तोहफा

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

खराब दाल पर महाराष्ट्र के नेताजी का बवाल, चांटे मार कर किया बेहाल

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

संसदीय समिति की बैठक में छाया रहा विमानन सुरक्षा का मुद्दा, हवाई किराए में कमी का होगा प्रयास

अगला लेख