Nainital : 150 फुट की ऊंचाई पर अचानक रुक गई रोपवे ट्रॉली, एक घंटे हवा में अटकी रहीं 12 जिंदगियां

एन. पांडेय
गुरुवार, 27 जुलाई 2023 (22:54 IST)
Uttarakhand News : उत्तराखंड के प्रख्यात पर्यटन स्थल नैनीताल में रोपवे की ट्रॉली के अचानक रुककर हवा में अटक जाने से हड़कंप मच गया। रास्ते में फंसी ट्रॉली में से विदेशियों समेत स्कूली बच्चों को बमुश्किल रेस्क्यू किया गया। संचालकों ने तकनीकी खामी का हवाला दिया।

घटना गुरुवार शाम लगभग 4 बजे की है। नैनीताल में मल्लीताल से विदेशी पर्यटकों समेत स्कूली बच्चों को ले जा रही ट्रॉली अचानक स्टैंड से 50 मीटर की दूरी पर जाकर रुक गई। ट्रॉली में मौजूद विदेशियों और छोटे-छोटे स्कूली बच्चों के बीच चीख-पुकार मच गई।

इस घटना की जानकारी मिलते ही कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित ट्रॉली मैनेजमेंट टीम ने तत्काल एक्शन लेते हुए रेस्क्यू कार्य शुरू कराया और सभी को सकुशल नीचे उतारा। ट्रॉली में छह विदेशी पर्यटक, छह स्कूली बच्चे और एक परिजन मौजूद थे। टीम ने एक-एक कर सभी सवारियों का लगभग 80 फुट की ऊंचाई से रस्सियों के सहारे इवेक्यूएट किया।

नैनीताल की शान माने जाने वाली रोपवे कुमाऊ मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के द्वारा संचालित की जाती है। इस रोपवे का निर्माण सन् 1985 में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी द्वारा कराया गया था।

ये ट्रॉली इलेक्ट्रिक वायर केबल सिस्टम से चलती है और इसे ऑस्ट्रिया के वोइस्ट अल्पाइन (Voist Alpine, Austria) के साथ भारत सरकार की त्रिवेणी स्ट्रक्चरल लिमिटेड कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में बनाया गया है। ये ट्रॉली दो किस्‍म के तारों के साथ बैरिंग और पुली सिस्टम पर है आधारित।

रोपवे की ट्रॉली का पूर्व में 15 अप्रैल 2013 को भी कंपोनेंट खराब हुआ था, जिसके कारण लोग फंस गए थे। इसके बाद मुंबई से आए 9 छात्र-छात्राओं को तो, दूसरी बार 9 जून को बिजली जाने और जेनरेटर खराब होने के कारण ट्रॉली हवा में रुक गई थी, जिसके बाद मुंबई, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के पर्यटकों को सुरक्षित इवेक्युएट (रेस्क्यू) किया गया था।

रोपवे मैनेजर शिवम शर्मा ने बताया कि उनके कर्मचारियों ने कोई उपकरण टूटने की आवाज सुनी, जिसके बाद ट्रॉली को रोक दिया गया। आधे रास्ते में रुक गई ट्रॉली में सवार सभी यात्रियों का सफल इवेक्यूएशन कर लिया गया।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

MP : बाढ़ ने छीन ली 2 जिंदगियां, खेत तक चढ़ा नदी का पानी, एक-दूसरे से लिपटे मिले चाचा-भतीजे के शव

Donald Trump : भारत को डेड इकोनॉमी बताने वाले डोनाल्ड ट्रंप शायद वैश्विक एजेंसियों के ये आंकड़े देखना भूल गए

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

दोस्‍ती हो तो ऐसी, मैं मरूं तो आकर नाचना, दोस्‍त ने निभाया वादा, अंतिम संस्‍कार में नम आंखों से जमकर थिरका जिगरी यार

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

अगला लेख