गुजरात BJP मुख्‍यालय में बवाल, 20 से ज्‍यादा AAP कार्यकर्ता हिरासत में

Webdunia
सोमवार, 20 दिसंबर 2021 (22:18 IST)
अहमदाबाद। आम आदमी पार्टी (AAP) की गुजरात इकाई के प्रमुख गोपाल इतालिया के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता हाल में हुए भर्ती परीक्षा पर्चा लीक मामले पर विरोध दर्ज कराने के लिए सोमवार को भाजपा की राज्य इकाई के मुख्यालय में घुस गए, जहां उनकी भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गुजरात भाजपा मुख्यालय 'कमलम' में हुई घटना के बाद गांधीनगर पुलिस ने इतालिया सहित 'आप' के 20 से अधिक सदस्यों को हिरासत में लिया। घटना के दौरान पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया।

पुलिस उपाधीक्षक एमके राणा ने कहा कि इससे पहले कि पुलिस मौके पर पहुंचती व स्थिति को नियंत्रित करती, भाजपा और आप कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प हो गई। इससे कई लोगों को सिर में चोट लग गई। उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने लोग घायल हुए।

इस बीच एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनकारी समूह में शामिल रहे आप नेता इसुदान गढ़वी पर भाजपा की कुछ महिला कार्यकर्ताओं ने शराब के नशे में उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया, जिसके बाद गढ़वी को मेडिकल जांच के लिए गांधीनगर सिविल अस्पताल ले जाया गया।

राणा ने कहा, आप कार्यकर्ता मुख्य द्वार तोड़कर जबरन 'कमलम' में घुस गए, जिसके कारण भाजपा और आप सदस्यों के बीच झड़प हो गई। उसमें कुछ लोग घायल हो गए। फिर हम घटनास्थल पर पहुंचे और महिलाओं सहित आप के 20 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। हमारे लाठीचार्ज में कोई घायल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इतालिया, गढ़वी और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का फैसला विस्तृत जांच के बाद लिया जाएगा।

गुजरात 'आप' के फेसबुक पेज पर साझा किए गए एक वीडियो में, इतालिया, गढ़वी और अन्य पार्टी कार्यकर्ता पेपर लीक की घटना को लेकर गांधीनगर के पास भाजपा मुख्यालय पर जबरन घुसते नजर आए। वे पेपर लीक मामले को लेकर गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (जीएसएसएसबी) के अध्यक्ष असित वोरा के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख