बिहार में पुलिस कस्टडी में मौत पर बवाल, थाने में लगाई आग, हवलदार की मौत

Webdunia
रविवार, 20 मार्च 2022 (20:20 IST)
बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में शनिवार को थाने में पुलिस की हिरासत में एक व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद बवाल मच गया। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने थाने पर धावा बोल दिया। पुलिस के वाहनों में आग लगा दी और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया, जिसमें थाने में तैनात हवलदार की मौत हो गई। 

खबरों के अनुसार, बेतिया में थाने में पुलिस की हिरासत में एक व्यक्ति की मौत के बाद ग्रामीणों का ये बवाल लगभग 3 घंटे तक चला। इतना ही नहीं थाने की 3 गाड़ियों को ग्रामीणों ने आग के हवाले कर दिया। जान बचाने के लिए खेतों में भाग रहे पुलिसकर्मियों पर भी गांववालों ने पत्थर फेंके।

युवक के परिजनों का आरोप है कि हिरासत में पुलिस ने उसे जमकर पीटा, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पूरे बलथर थाना क्षेत्र में आज भी तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना में आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस तत्परता से जुटी हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी का बड़ा बयान, ट्रेड डील में भी दबाएंगे ट्रंप

इंदौर के नंबर वन तमगे पर बट्टा लगा रहे ई रिक्‍शा, सड़कों का बिगाड़ दिया हुलिया, भोपाल ने लगाई लगाम, हम सो रहे

मध्यप्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में, 2900 लोगों का रेस्क्यू, 2 जिलों में सेना ने संभाला मोर्चा

मोदी सरकार ने नेहरू की गलतियों को सुधारा, राज्यसभा में बरसे विदेश मंत्री जयशंकर

बदायूं में धारदार हथियार से हमला कर भाजपा के मंडल अध्यक्ष की हत्या, पुलिस का रंजिश से इंकार

अगला लेख