महाभारत की द्रौपदी से धक्का-मुक्की

Webdunia
शनिवार, 1 अगस्त 2015 (17:51 IST)
कोलकाता। छोटे पर्दे पर महाभारत सीरियल में द्रौपदी की अपनी भूमिका के लिए चर्चित रूपा गांगुली के साथ शुक्रवार को उत्तरी 24 परगना जिले के हरबो अशोकनगर में धक्का-मुक्की की गई। वह वहां बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री बांट रही थीं।

बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के बीच राहत सामग्री बांटने के दौरान कथित रूप से धक्का-मुक्की की शिकार हुईं भाजपा नेता रूपा गांगुली के पक्ष में माकपा यह कहते हुए खड़ी हो गई कि विपक्ष को भी प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने में शामिल होने का हक है।

माकपा के प्रदेश सचिव सूर्यकांत मिश्रा ने रूपा गांगुली के साथ हुई कथित धक्कामुक्की का इशारा करते हुए कहा, 'राहत सामग्री वितरित करने के दौरान एक नेता से धक्का-मुक्की हुई। यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।'

मिश्रा ने कहा, एनजीओ या किसी अन्य संगठन को प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री देने का पूरा हक है। किसी को इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

रूपा गांगुली ने आरोप लगाया था कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता इस घटना में शामिल थे।

चक्रवात के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अपनी ब्रिटेन यात्रा एक दिन पहले समाप्त कर वापस लौटने के संबंध में मिश्रा ने कहा कि मैं इस बात की प्रशंसा करता हूं कि वह निर्धारित समय से कुछ घंटे पहले लौट आईं।

उन्होंने कटाक्ष किया, 'लेकिन मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि उन्हें थेम्स (नदी) की कमी महसूस नहीं होगी क्योंकि यहां शहर में (पानी से भरी सड़कों पर) कई थेम्स हैं।

भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है। कोलकाता में कोमेन चक्रवात के कारण सुबह साढ़े आठ बजे से पहले के 24 घंटे के दौरान 133.6 मिलीमीटर वर्षा हुई। (वार्ता)
Show comments

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

PM मोदी बोले- सामाजिक और धार्मिक संगठनों को धमका रहीं ममता बनर्जी, TMC लांघ रही शालीनता की हदें

टूरिस्टों पर हमले से चिंता में कश्मीरी, पाकिस्तान को रास नहीं आ रही पर्यटकों की बाढ़

Lok Sabha Election 2024 : 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग आज, राहुल गांधी, राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी की किस्मत का होगा फैसला

10 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया CBI निरीक्षक, नर्सिंग कॉलेज घोटाले की कर रहा था जांच

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान