daughter in law crushed father in laws private part in Bihar: बिहार के मोतिहारी जिले में एक सनसनीखेज घटनाक्रम के तहत एक महिला ने बुजुर्ग ससुर का प्रायवेट पार्ट ईंट से कुचल दिया। महिला ने बुजुर्ग के सिर पर भी वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक राज्य के मोतिहारी जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के डेरवा मठिया गांव में यह खौफनाक घटना घटी। आरोपी बहू अपने मायके से बुधवार को ससुराल आई थी, जो कि 3 साल पहले अपने पति से अलग हो गई थी। महिला अपने 4 वर्षीय पुत्र रौशन को अपने साथ ले जाना चाहती थी। हालांकि महिला का सुसर रामनाथ सहनी (उम्र लगभग 62 वर्ष) उसे ऐसा करने से रोक रहा था। उसका मानना था कि पोता उसके साथ ही सुरक्षित है।
विवाद बढ़ने पर बहू ने किया हमला : बच्चे को ले जाने को लेकर ही दोनों ससुर-बहू के बीच विवाद विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बहू ने दिव्यांग ससुर पर ईंट से हमला कर दिया। ससुर के प्रायवेट पार्ट को भी उसने ईंट से कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण बुजुर्ग रामनाथ सहनी बेहोश हो गए और बाद में उनकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। चकिया पुलिस के अनुसार, यह हत्या घरेलू विवाद के कारण हुई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की बहू खुशबू देवी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे आगे की पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala