महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में साधु और एक अन्य व्यक्ति की हत्या से तनाव

Webdunia
रविवार, 24 मई 2020 (17:39 IST)
औरंगाबाद (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में नागथना स्थित एक आश्रम में एक साधु और एक अन्य व्यक्ति की रविवार सुबह हत्या से तनाव उत्पन्न हो गया है। लूटपाट के मकसद से की गई हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
पुलिस ने बताया कि आरोपी को तेलंगाना की सीमा से लगे तनूर थाना क्षेत्र से कुछ घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान साईनाथ लिंगदे के रूप में की गई है। उसके खिलाफ हत्या का 10 साल पुराना एक मामला भी है।
 
पुलिस अधीक्षक विजयकुमार मागर ने बताया कि उमरी थाना क्षेत्र के तहत नागथना में साधु शिवाचार्य निर्णय रूद्रप्रताप महाराज (33) और भगवान शिंदे नाम के 55 वर्षीय एक व्यक्ति की सुबह करीब चार बजे हत्या कर दी गई।
 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी 70,000 रुपए और एक लैपटॉप लेकर भाग गया था। इस दोहरे हत्या के बारे में ट्वीट करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा, ‘साधु और एक सेवकरी की नांदेड़ जिले में नृशंस हत्या स्तब्ध करने वाला और दु:खद है। मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं।’
 
उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘राज्य सरकार से मेरा यह अनुरोध है कि आरोपी को फौरन गिरफ्तार किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि उसे कठोर सजा मिले।’

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिग्विजय ने बताया, विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

प्री-मॉनसून और मॉनसून में क्या होता है अंतर, आसान भाषा में समझिए

हिमंता बिसवा सरमा ने बताया, हिंदुओं के लिए क्यों खास हैं बलूचिस्तान, क्या है हिंगलाज माता मंदिर से कनेक्शन?

दोस्तों ने ली छात्र की जान, बाइक से बांट रहा था शादी की पत्रिका

हमने दुश्मन की छाती पर वार किया, श्रीनगर से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को कड़ा संदेश

अगला लेख