साध्वी प्राची को बिसहड़ा जाने से रोका

Webdunia
बुधवार, 7 अक्टूबर 2015 (17:15 IST)
दादरी। विश्व हिंदू परिषद की तेजतर्रार नेता साध्वी प्राची को बुधवार को दादरी के बिसहड़ा गांव में प्रशासन ने निषेधाज्ञा के चलते प्रवेश नहीं करने दिया। गांव में गौमांस का सेवन करने की अफवाह फैलने के बाद एक व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या करने से उपजे हालात के चलते यहां निषेधाज्ञा लागू है।
 
प्राची ने प्रशासन के इस कदम के पीछे साजिश का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि आईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को इसी तरह से क्यों नहीं रोका गया था।
 
प्राची ने कहा, 'मैं जय प्रकाश और राहुल यादव के परिवारों से मिलना चाहती थी, लेकिन मुझे जाने नहीं दिया गया। मैंने इस बारे में एसडीएम से भी अनुरोध किया। ओवैसी जो हैदराबाद से आते हैं, मिल सकते हैं, तो मुझे जाने की इजाजत क्यों नहीं दी गई। यह साजिश है।'
 
बिसहड़ा का रहने वाला जय प्रकाश मंगलवार को रहस्यपूर्ण परिस्थितियों में मृत पाया गया जबकि यादव को इखलाक की हत्या के बाद प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गोली लग गई थी।
 
प्राची ने उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खान को भी निशाना बनाया, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र को पत्र लिखकर भारत में अल्पसंख्यकों की दुर्दशा पर उसके हस्तक्षेप की गुहार लगाई है।
 
प्राची ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में उनके पत्र से भारत की छवि धूमिल हुई है। प्राची ने यादव और जय प्रकाश के परिवारों के लिए भी 20-20 लाख रुपए के मुआवजे की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रकाश को इस हद तक प्रताड़ित किया गया कि उसने आत्महत्या कर ली।
 
इससे पूर्व पुलिस ने हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया। यह भाजपा के सांसद योगी आदित्यनाथ द्वारा स्थापित युवा समूह है। (भाषा)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?