Festival Posters

प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, बेटी कहना न माने तो उसकी टांगें तोड़ दो...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 19 अक्टूबर 2025 (16:56 IST)
Sadhvi Pragya Singh Thakur News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से पूर्व सांसद और भाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने लव जिहाद पर ऐसा बयान दिया है, जिसने एक बार फिर प्रदेश की राजनीति गरमा दी है। भोपाल में विश्व हिंदू परिषद (VHP) से जुड़े एक कार्यक्रम में साध्वी प्रज्ञा ने महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि अगर बेटी 'संस्कारों' से भटक जाए और किसी 'विधर्मी' (अर्थात् गैर-हिंदू) के साथ संबंध बनाने या भागने की कोशिश करे और आपकी बात नहीं माने तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, उसकी टांगे तोड़ देने में भी पीछे मत हटना। अब साध्वी का यही बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

खबरों के अनुसार, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने लव जिहाद पर ऐसा बयान दिया है, जिसने एक बार फिर प्रदेश की राजनीति गरमा दी है। भोपाल में विश्व हिंदू परिषद (VHP) से जुड़े एक कार्यक्रम में साध्वी प्रज्ञा ने महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि अगर बेटी 'संस्कारों' से भटक जाए और किसी 'विधर्मी' (अर्थात् गैर-हिंदू) के साथ संबंध बनाने या भागने की कोशिश करे और आपकी बात नहीं माने तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, उसकी टांगें तोड़ देने में भी पीछे मत हटना।
ALSO READ: मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी
प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि जो बेटी संस्कारों को नहीं मानती, बातों से नहीं मानती तो उसे प्रताड़ना भी देनी पड़ती है। अपनी संतान है उसे मारना पड़े तो पीछे मत हटना। प्रज्ञा ने कहा, माता-पिता का लक्ष्य बेटी के भले के लिए होता है और उसे सही मार्ग पर लाने के लिए परिवार को हरसंभव प्रयास करना चाहिए।

प्रज्ञा ने भावुक अंदाज में कहा कि जब बेटी पैदा होती है, तो माता-पिता उसे लक्ष्मी-सरस्वती का रूप मानते हैं, लेकिन बड़ी होकर अगर वह 'विधर्मी बनने' या घर से भागने की सोच ले, तो उसे रोकना जरूरी है। ऐसी लड़कियों पर नजर रखो, अगर वे संस्कारों को नहीं मानतीं, घर से भागने की सोचती हैं, तो उन्हें रोकने के लिए हर कदम उठाओ।
ALSO READ: मालेगांव ब्लास्ट मामले में 17 साल बाद बरी, फैसला सुन रो पड़ीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, जानिए क्या कहा?
साध्वी के इस बयान ने एक बार फिर राजनीतिक दलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और कानूनी विशेषज्ञों के बीच भी तीखी बहस छेड़ छेड़ दी है। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने इसे 'गंभीर' बताते हुए जांच की मांग की है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इसे 'हेट स्पीच' कहा और कानूनी कार्रवाई की मांग की। यह बयान एक वीडियो के रूप में तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया, जहां लाखों व्यूज और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गुम होते गजराज : भारत में भगवान गणेश के प्रतीक हाथियों पर गहराता संकट

हरियाणा के CM सैनी का बुजुर्गों को तोहफा, 3000 से ज्‍यादा मिलेगी पेंशन

सरयू तट पर गूंजेगी मां सरयू की महाआरती, अयोध्या में फिर बनेगा रिकॉर्ड

जहरीले कफ सिरप के बाद अब ग्वालियर में एंटीबायोटिक में कीड़े

हरियाणा में एक और पुलिस अधिकारी ने खुदकुशी की, 10 दिन में 3 मामले

सभी देखें

नवीनतम

खुला बांके बिहारी मंदिर का खजाना, योगी सरकार से अखिलेश बोले- मंदिरों के खजाने तो छोड़ दे

इंदौर में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चुनी बल्लेबाजी

नासिक में रेल हादसा, स्‍टेशन पर उमड़ी भीड़, 2 यात्रियों की मौत

ओवैसी की AIMIM ने बिहार में उतारे 25 उम्मीदवार, किसे कहां से मिला टिकट

Weather Update : दिवाली पर ठंडी हुई रातें, कहां हो रही बर्फबारी, किन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

अगला लेख