नहीं मिली पसंद की सीट तो विमान के अंदर ही धरने पर बैठ गईं BJP सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर

Webdunia
रविवार, 22 दिसंबर 2019 (08:59 IST)
भोपाल। शनिवार को स्पाइस जेट की दिल्ली से भोपाल आते समय भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञासिंह ठाकुर को पंसद की सीट नहीं मिली तो वे विमान के अंदर ही धरने पर बैठ गईं। हालांकि पत्रकारों के सामने साध्वी प्रज्ञा ने धरने पर बैठने की बात से इंकार किया।
 
प्रज्ञा ठाकुर ने दिल्ली से भोपाल आने के दौरान एक निजी विमान सेवा की सेवाओं में कमी और कर्मचारियों के खराब व्यवहार की शिकायत यहां विमानतल पर दर्ज करवाई है। प्रज्ञा ने स्पाइस जेट के विमान से दिल्ली से भोपाल आने के बाद शनिवार शाम को विमानतल निदेशक को अपनी शिकायत दी।
 
भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे के निदेशक अनिल विक्रम ने बताया कि मुझे सीट आवंटन को लेकर शिकायत मिली है। हम सोमवार को इस मामले को देखेंगे। सूत्रों ने बताया कि अपनी सीट के आवंटन से नाराज प्रज्ञा भोपाल हवाई अड्डा पहुंचने के बाद भी कुछ समय तक विमान में बैठी रहीं। उन्होंने कहा कि हमारे अनुरोध के बाद आखिरकार वे नीचे उतरीं और उन्होंने शिकायत दर्ज कराई।
 
बाद में प्रज्ञा ने कहा कि मैंने विमान में धरना नहीं दिया। मैंने अधिकारियों को बताया कि वास्तव में स्पाइस जेट विमान सेवा का स्टाफ यात्रियों के साथ सही व्यवहार नहीं करता है। उन्होंने मेरे साथ पहले भी ठीक से बर्ताव नहीं किया था और आज भी उनका व्यवहार अच्छा नहीं था।
 
प्रज्ञा ने कहा कि उन्होंने मुझे बुक की गई सीट नहीं दी। मैंने उनसे नियम दिखाने के लिए कहा और नहीं दिखाने पर अंत में मैंने निदेशक को बुलाया और अपनी शिकायत दर्ज कराई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

Heavy rain in Bhopal : भोपाल में भारी बारिश, स्कूल में छु‍ट्टी का ऐलान

Delhi में भारी बारिश से यातायात व्यवस्था चरमरा गई, कई इलाकों में जलभराव

9 तारीख को क्या हुआ, राहुल गांधी के सवाल का PM मोदी ने दिया जवाब, मगर...

राजधानी दिल्ली में जलभराव को लेकर Aap ने साधा दिल्ली सरकार पर निशाना, किए अनेक सवाल

अगला लेख