UP में मुस्लिम लड़के की पिटाई पर संजय राउत ने पूछा सवाल- यह किस तरह का राम राज्य है...

Webdunia
रविवार, 21 मार्च 2021 (17:23 IST)
मुंबई। उत्तर प्रदेश के एक मंदिर में पानी पीने पर मुस्लिम लड़के को बुरी तरह पीटे जाने की घटना पर निराशा जताते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि यह किस तरह का राम राज्य है। राउत ने कहा कि यह घटना बताती है कि सांप्रदायिक ध्रुवीकरण में लिप्त होकर कुछ लोग भारत की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

शिवसेना के मुखपत्र सामना में अपने साप्ताहिक स्तंभ में राउत ने कहा, यह घटना ऐसी भूमि पर हुई, जहां पर राम मंदिर बनने जा रहा है। यह किस तरह का राम राज्य है? उन्होंने कहा, हम किस तरह के हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं?

राउत ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को हिंदू विरोधी करार दे दिया जाता है, क्योंकि वह ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने से इनकार कर देती हैं। लेकिन एक लड़के को पानी देने से इनकार करना और उसे बेदर्दी से पीटना भी हिंदू विरोधी है।

उन्होंने कहा, हम पाकिस्तान के विरोध में हैं, मुस्लिमों के विरोध में नहीं। उत्तर प्रदेश, बिहार, असम और पश्चिम बंगाल में चुनाव जीतने के लिए सांप्रदायिक ध्रुवीकरण किया गया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

सभी देखें

नवीनतम

UP : मथुरा में होली पर दलितों को जबरन लगाया रंग, एक-दूसरे पर किया हमला, 42 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

UP : मथुरा में महिला से दुष्‍कर्म, दोषी तांत्रिक को 10 साल की सजा

UP : नाबालिग छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Farmers Protest : किसानों ने जलाए मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले, शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए जाने का किया विरोध

LIVE : यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन

अगला लेख