संजय राउत ने किया दावा, एमएलसी चुनाव में एमवीए के सभी 6 उम्मीदवार जीतेंगे

Webdunia
सोमवार, 20 जून 2022 (17:09 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र विधान परिषद की 10 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। मतदान के बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को हो रहे सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी 6 उम्मीदवारों की जीत का भरोसा जताया है।
 
राउत ने पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और कांग्रेस नेता नाना पटोले, बालासाहेब थोराट, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के सभी शीर्ष नेता चुनाव को लेकर आपस में चर्चा कर रहे हैं। एमवीए में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस शामिल है।
 
विधान परिषद की 10 सीटों के लिए सोमवार सुबह 9 बजे मुंबई स्थित राज्य विधानमंडल परिसर में मतदान शुरू हुआ और यह अपराह्न 4 बजे तक चलेगा। नतीजे शाम में घोषित किए जाएंगे। विधान परिषद की 10 सीटों के लिए कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। एमवीए में शामिल तीनों दलों ने 2-2 प्रत्याशी खड़े किए हैं जबकि भाजपा ने 5 उम्मीदवार उतारे हैं। राज्य के विधायक एमएलसी चुनावों के लिए 'निर्वाचक मंडल' बनाते हैं।
 
राउत ने कहा कि महा विकास आघाड़ी के तीनों दलों के सभी आधिकारिक उम्मीदवार जीतेंगे। निर्दलीय और छोटे दलों की भूमिका को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि एमवीए को अपने सभी 6 उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। सदन में छोटे दलों के विधायकों और निर्दलीयों की संख्या 25 है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

नीतीश का चुनावी दांव, आशा कार्यकर्ताओं का वेतन 3 गुना बढ़ाया, ममता कार्यकर्ताओं को डबल प्रोत्साहन

UN ने कहा, TRF ने पहलगाम हमले के स्थल की तस्वीर प्रकाशित की, 2 बार ली थी जिम्मेदारी

भीषण भूकंप के बाद रूस और जापान में सुनामी, क्या होगा भारत पर असर?

पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, LOC के पास मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

Weather Update: दिल्ली में भारी वर्षा, मध्यप्रदेश के कई जिलों में मूसलधार वर्षा से बाढ़, जानें देशभर का मौसम

अगला लेख