संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- एकनाथ शिंदे कांग्रेस में शामिल होना चाहते थे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 15 मार्च 2025 (19:43 IST)
Big statement of Sanjay Raut : शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने शनिवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे पहले कांग्रेस में शामिल होना चाहते थे। हालांकि राउत ने उस वर्ष या महीने का उल्लेख नहीं किया जब शिंदे ने स्पष्ट रूप से ऐसा करने (पार्टी बदलने) की योजना बनाई थी। उन्होंने दिवंगत कांग्रेस नेता अहमद पटेल का हवाला दिया। शिंदे द्वारा जून 2022 में किए गए विद्रोह के बाद अविभाजित शिवसेना 2 धड़ों में बंट गई थी। अहमद पटेल अब जीवित नहीं हैं और इसलिए मैं इस बारे में और कुछ नहीं कहना चाहता।
 
राउत ने कहा, मुझे पता है कि क्या चल रहा था। अहमद पटेल अब जीवित नहीं हैं और इसलिए मैं इस बारे में और कुछ नहीं कहना चाहता, क्योंकि वह इस बात को प्रमाणित करने के लिए मौजूद नहीं हैं। पटेल का 25 नवंबर 2020 को निधन हो गया। जब इस बारे में और पूछा गया तो राउत ने कहा, इसके बारे में (वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री) पृथ्वीराज चव्हाण से पूछिए। प्रतिक्रिया जानने के लिए संपर्क किए जाने पर चव्हाण ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। शिंदे की प्रतिक्रिया तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकी।
ALSO READ: एकनाथ शिंदे से बोले संजय राउत, मोहन भागवत से भी पूछो सवाल, क्या भाजपा की बॉस हिंदू नहीं है?
महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नाना पटोले ने उपमुख्यमंत्रियों एकनाथ शिंदे और अजित पवार (राकांपा) को मुख्यमंत्री का बारी-बारी से पद देने के वादे के साथ विपक्षी गठबंधन में शामिल होने का प्रस्ताव देकर खलबली मचा दी थी। उन्होंने होली समारोह के दौरान ये टिप्पणियां कीं। प्रतिक्रिया मांगे जाने पर राउत ने कहा कि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है।
ALSO READ: Maharashtra Politics : 2019 में शिंदे को CM बनाना चाहते थे उद्धव ठाकरे, BJP और MVA सहयोगी आड़े आ गए, संजय राउत का दावा
उन्होंने कहा, मैं निःशब्द हूं। मैं केवल इतना कह सकता हूं कि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है। राउत ने कहा कि किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि 2019 में महा विकास आघाडी (एमवीए) का गठन होगा या 2022 में (शिंदे के नेतृत्व में) एक असंवैधानिक सरकार सत्ता में आएगी या 2024 में देवेंद्र फडणवीस को पूर्ण बहुमत मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि शिंदे का बालासाहेब ठाकरे के भगवा ध्वज से कोई लेना-देना नहीं है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुर्शिदाबाद हिंसा में बांग्लादेशी संगठन का कनेक्शन, चौंकाने वाला खुलासा

Waqf law को लेकर बंगाल में बवाल के बीच CM ममता बनर्जी ने प्रदर्शनकारियों से क्या कहा

MP News: नशे में जैन संतों को पीटने का मामला गर्माया, विरोध में सिंगोली बंद, CM ने दिए कठोर कार्रवाई के आदेश

बंगाल में वक्फ पर बवाल, मुर्शिदाबाद के बाद 24 परगना में हिंसा, तोड़फोड़, गाड़ियों में लगाई आग

लश्कर-ए-लूट पर सर्जिकल स्ट्राइक है वक्फ संशोधन अधिनियम : मुख्तार अब्बास नकवी

सभी देखें

नवीनतम

वनवासी मजदूर भाई-बहनों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

बाबा रामदेव के खिलाफ दिग्विजय सिंह ने खोला मोर्चा, शरबत जिहाद वाले बयाान पर FIR दर्ज करने की मांग

National Herald Case : सोनिया, राहुल और पित्रोदा पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप, नेशनल हेराल्ड मामले में ED की पहली चार्जशीट, कांग्रेस बोली- धमका रहे हैं मोदी और शाह

DU में गर्मी से बचने का देशी तरीका, प्रिसिंपल ने क्लास की दीवारों पर लीपा गोबर, छात्रसंघ अध्यक्ष बोले- अपने ऑफिस का AC हटवा लेंगी मैडम

Airtel : 10 मिनट में आपके घर पहुंच जाएगी SIM, एयरटेल ने 16 शहरों में शुरू की सुविधा, जानिए क्या करें

अगला लेख