Hanuman Chalisa

राउत बोले, ऑक्सीजन की कमी की वजह से अपनों को खोने वाले लोग केंद्र को अदालत में ले जाएं

Webdunia
बुधवार, 21 जुलाई 2021 (14:52 IST)
मुख्य बिंदु
  • शिवसेना सांसद संजय राउत ने खोला केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा
  • ऑक्सीजन की कमी की वजह से हुई मौत
  • संसद में दिए गए केंद्र के जवाब पर भरोसा नहीं
मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से अपने परिजनों को खो देने वाले लोगों को केंद्र सरकार को अदालत में ले जाना चाहिए। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 1 दिन पहले ही राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की ओर से ऑक्सीजन की कमी की वजह से किसी की मृत्यु होने के संबंध में कोई विशेष जानकारी नहीं दी गई।

ALSO READ: Health Ministry: ‘ऑक्सीजन’ की कमी से नहीं हुई एक भी मरीज़ की ‘मौत’
 
राउत ने सरकार के इस उत्तर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अनेक राज्यों में कई लोग ऑक्सीजन की कमी से मारे गए। जिन लोगों के रिश्तेदार ऑक्सीजन की कमी की वजह से मारे गए, उन्हें केंद्र सरकार को अदालत में ले जाना चाहिए। शिवसेना के राज्यसभा सदस्य ने बातचीत में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार सच से भाग रही है। मुझे लगता है कि यह पेगासस (इसराइली स्पाईवेयर) का असर है। शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि यह पता लगाना होगा कि जिन लोगों के रिश्तेदारों की ऑक्सीजन की कमी की वजह से मृत्यु हुई, क्या वे इस मुद्दे पर संसद में दिए गए केंद्र के जवाब पर भरोसा करते हैं या नहीं?(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत विरोधी गतिविधियों का अड्‍डा बना बांग्लादेश, अब हाफिज सईद का करीबी इब्तिसाम ढाका पहुंचा

Nitish Kumar हैं BJP के Puppet, Tejashwi Yadav के बयान से NDA पर क्यों बढ़ा दबाव

Gold : 4,100 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी में 6,250 रुपए की गिरावट, जानिए क्यों गिर रहे हैं दाम

Tej Pratap Yadav : मेरे ऊपर लालू यादव की छत्रछाया नहीं, तेजस्वी और राहुल गांधी को लेकर क्या बोले तेजप्रताप यादव

SIR के दूसरे चरण के एलान पर भड़का विपक्ष, चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु के साथ मध्यप्रदेश में भी विरोध

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, बढ़ाया गन्ने का MSP

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान, भारत के लिए क्यों खास है यह फाइटर प्लेन?

LIVE: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को बताया भारत की कठपुतली, तालिबान सरकार को दी चेतावनी

चक्रवात मोंथा ने बदला मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

अगला लेख