राउत ने फड़णवीस पर ड्रग माफिया को लेकर साधा निशाना, क्या कहा?

Webdunia
शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2023 (15:45 IST)
Sanjay Raut targets Devendra Fadnavis: शिवसेना (Uddhav Thackeray faction) के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने मुंबई पुलिस द्वारा 300 करोड़ रुपए मूल्य की ड्रग 'मेफेड्रोन' जब्त किए जाने का जिक्र करते हुए शुक्रवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) पर राज्य में मादक पदार्थ माफिया को बचाने का आरोप लगाया।
 
महाराष्ट्र में मादक पदार्थ के बढ़ते खतरे के विरोध में नासिक में 1 मार्च में शामिल होने से पहले राउत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फडणवीस विपक्ष के बारे में सब कुछ जानते हैं। वे मादक पदार्थ माफिया के बारे में कैसे नहीं जानते? वे माफिया और उन लोगों को बचा रहे हैं, जो हफ्ता ले रहे हैं।
 
राउत ने 300 करोड़ रुपए मूल्य की मेफोड्रोन जब्त किए जाने के मामले के मुख्य आरोपी ललित पाटिल को महज एक मोहरा बताते हुए कहा कि वास्तव में मादक पदार्थ माफियाओं के दोस्त विधानसभा में बैठे हैं। यह महाराष्ट्र की दुर्दशा है कि हमारे पास ऐसा गृहमंत्री (फडणवीस) है।
 
ललित पाटिल की गिरफ्तारी के बाद राज्य में सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं। बुधवार को पाटिल की गिरफ्तारी की खबर आने के कुछ घंटों बाद फडणवीस ने कहा था कि जल्द ही एक बड़ा खुलासा होगा। राउत ने यह भी आरोप लगाया कि विधायक और मंत्री हफ्ता लेते हैं। उन्होंने कहा कि एक विधायक ड्रग माफियाओं से 16 लाख रुपए हफ्ता लेता है और ऐसे 6 विधायक हैं।
 
राउत ने कहा कि उनकी पार्टी ने मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए नासिक में मोर्चा का आयोजन किया, लेकिन छात्रों और अभिभावकों को इसमें शामिल होने से रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए गए। उन्होंने कहा कि हमने छात्रों और अभिभावकों से आज के मोर्चे में शामिल होने की अपील की थी हालांकि शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर कहा कि छात्र मोर्चे में शामिल न हों। क्या शिक्षा विभाग मादक पदार्थ का समर्थन करता है?
 
मुंबई की साकीनाका पुलिस ने 6 अक्टूबर को कहा था कि उन्होंने 2 महीने तक चले एक अभियान के दौरान 300 करोड़ रुपए मूल्य की 151 किलोग्राम मेफोड्रोन जब्त की है और विभिन्न शहरों से कई लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान नासिक में स्थित एक ड्रग उत्पादन इकाई का भी भंडाफोड़ किया गया।
 
पुलिस के मुताबिक पाटिल (37) इस गिरोह का सरगना है। पाटिल 2 अक्टूबर को पुणे के ससून जनरल अस्पताल से भाग गया था। बाद में उसे मंगलवार की रात बेंगलुरु के पास से गिरफ्तार किया गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor पर घमासान, भारतीय राजनीति में मीर जाफर और जयचंद की इंट्री

क्या है ऑपरेशन 'मीर जाफर', जिसमें हो रही है देश के गद्दारों की गिरफ्तारी, अब तक 13 गिरफ्त में

आसिम मुनीर को बनाया फील्ड मार्शल, पाकिस्तानी सरकार ने दिया कट्‍टरपंथी जनरल को इनाम

Airtel और Google की partnership से ग्राहकों को फायदा, Free मिलेगी यह सुविधा

क्या है कोरोना का JN.1 वेरिएंट, भारत में कितने मामले, वायरस से देश में कितना खतरा, सरकार कितनी तैयार, किन बातों का आपको रखना होगा ध्यान

सभी देखें

नवीनतम

भारत के हाथ लगी नवीनतम चीनी मिसाइल, टेक्नोलॉजी का हो सकता है खुलासा

पहलगाम आतंकी हमले के बाद असम में 73 पाकिस्तानी एजें‍ट गिरफ्तार, क्या बोले CM हिमंत सरमा

फैज की नज्म पढ़ी तो अभिनेता की पत्नी पर हो गया मुकदमा, आयोजक भी नप गए

MP में मेट्रो परियोजना से तुर्किये की कोई कंपनी जुड़ी मिले तो ठेका तुरंत करें रद्द, कैलाश विजयवर्गीय ने दिए आदेश

राहुल गांधी बोले, भाजपा का मॉडल अरबपतियों को धन देना, कांग्रेस का मॉडल गरीबों की जेब में पैसा डालना

अगला लेख