राम जन्मभूमि ट्रस्ट के नाम पर करोड़ों रुपए चंपत राय ने चंपत कर दिए हैं : संजय सिंह

अवनीश कुमार
रविवार, 13 जून 2021 (21:06 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए बने राम जन्मभूमि ट्रस्ट के नाम पर करोड़ों रुपए चंपत राय जी ने चंपत कर दिए हैं।मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के नाम पर घोटाला किया गया है। चंपत राय ने प्रभु राम के नाम पर जो चंदा लिया,उसमें करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार किया है।

संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि संजय सिंह ने कहा कि अयोध्या में जमीन की गाटा संख्या 243, 244, 246, जिसकी कीमत 5 करोड़ 80 लाख की जमीन शाम को 7:10 पर 2 करोड़ रुपए में खरीदी जाती है और ठीक 5 मिनट बाद वही ज़मीन जो 2 करोड़ में खरीदी गई,उसे राम जन्मभूमि ट्रस्ट के चंपत राय जी ने साढ़े 18 करोड़ में खरीद लिया।लगभग साढ़े 5 लाख रुपए प्रति सेकंड की दर से जमीन का दाम बढ़ गया।

उन्होंने बताया कि अनिल मिश्रा बैनामा कराने में और ट्रस्ट में खरीदारी में भी गवाह बने। मेयर ऋषिकेश उपाध्याय बैनामा और ट्रस्ट में खरीदारी में गवाह बने। उन्होंने कहा कि प्रभु राम के नाम पर भी इन लोगों ने इतना बड़ा भ्रष्टाचार किया है और ट्रस्ट में करोड़ों रुपए का चंदा देने वालों के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि जितनी भी प्रत्यय खोली जाए हर जगह हेराफेरी है, एग्रीमेंट के स्टाम्प और बैनामा के स्टाम्प का टाइम सबमें हेरफेर है।

ट्रस्ट ने जो जमीन खरीदी गई, उसका एग्रीमेंट 5 बजकर 11 मिनट पहले खरीदी गई। जमीन का स्टाम्प 5 बजकर 22 मिनट पर खरीदा गया। कोई भी ट्रस्ट जमीन खरीदने से पहले ट्रस्ट में प्रस्ताव पास कराता है,लेकिन चंपत राय ने 5 मिनट में जमीन बेचने का फैसला ले लिया, इसलिए मैं केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि पूरा मामला की जांच सीबीआई और ईडी की जरिए जांच करवानी चाहिए, ताकि दूध का दूध पानी का पानी हो सके और भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को सजा मिल सके।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा के धाकड़ नेता सड़क पर कर रहे थे सेक्‍स, नेताजी की धाकड़ी हो गई वायरल, जीतू पटवारी ने बताया कुकर्म

हम भूखे मर जाएंगे, पाकिस्तानी सांसद बोले- भारत के 'वॉटर बम' का मसला सुलझाओ

UP : 43 साल बाद जेल से रिहा हुए 103 वर्षीय लखन, जानिए क्‍या है मामला...

CM योगी आदित्यनाथ गरजे, बहुत जी लिया पाकिस्तान, अब उसका टाइम पूरा हुआ

Rajasthan : भाजपा विधायक कंवरलाल की विधानसभा सदस्यता निरस्त

सभी देखें

नवीनतम

लोकमाता अहिल्याबाई के पदचिन्हों पर चल रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, महिला कल्याण के लिए संकल्पित सरकार

आखिर क्यों इस मजहब लोग बड़ी संख्या में त्याग रहे हैं अपना धर्म, चौंकाने वाली है वजह

क्यों पाकिस्तान की गंगा है सिंधु नदी, जानिए पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में क्या है रोल

LIVE: पीएम मोदी बोले, अगर हर भारतीय विकसित होता है, तब भारत भी विकसित

मोबाइल पर तेज आवाज में बजा रहा था गाना, रोकने पर गुस्से में पत्नी पर फेंका तेजाब

अगला लेख