सपना चौधरी के कार्यक्रम में पुलिस ने चलाईं लाठियां, मची अफरा-तफरी, एक की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 16 नवंबर 2018 (13:38 IST)
बिहार के बेगूसराय जिले में मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के कार्यक्रम में उनको देखने के लिए लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई। इसके चलते पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके कारण कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई। भगदड़ में कुछ लोगों के घायल होने के समाचार हैं, जबकि एक युवक के मरने की भी खबर है। 
 
उल्लेखनीय है कि सपना के डांस का अपने एक अलग अंदाज है। उन्हें देखने के लिए हरियाणा और आसपास के राज्यों में काफी भीड़ जुटती है। उनका 'तेरी आंख्या का जो काजल है..' गीत पर डांस काफी लोकप्रिय है। 
 
जानकारी के मुताबिक बेगूसराय जिले के बछवारा थाना क्षेत्र भरौल में छठ महोत्सव के मौके पर सपना चौधरी के डांस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।रात करीब 12 बजकर 45 मिनट पर सपना चौधरी ने मंच पर जैसे ही डांस शुरू किया तभी भीड़ अनियंत्रित हो गई। तभी करीब 300 मीटर लंबा और 150 मीटर चौड़ा पंडाल अचानक धराशायी हो गया।
 
इतना ही नहीं लोग बैरीकडिंग तोड़कर मंच पर जाने की कोशिश करने लगे, तभी पुलिस को उन्हें रोकने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।  पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने से कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई और चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।
 
खबर के मुताबिक इस हादसे में घायलों में भगवानपुर थाना क्षेत्र के बदिया गेहूंनी निवासी अशोक पासवान के 20 साल के बेटे सज्जन कुमार की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक की मौत टैंपो पलटने के कारण हुई है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

150 पाकिस्तानी संपर्क, ज्योति मल्होत्रा से कनेक्शन, ऐसी है पाक जासूस जसबीर की कहानी

Mumbai Terrorist Attack : क्‍या परिवार से मिल पाएगा आरोपी तहव्वुर राणा, याचिका पर 9 जून को कोर्ट करेगी सुनवाई

पंजाब के CM भगवंत मान ने BJP पर किया कटाक्ष, Operation Sindoor को लेकर लगाया यह आरोप

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने की सगाई, कानपुर की वंशिका बनीं जीवनसंगिनी

अगला लेख