जिम्मी मगिलिगन सेंटर पर पर्यावरण बचाओ सप्ताह का आयोजन

Webdunia
जिम्मी मगिलिगन सेंटर एक हफ्ते तक सभी के लिए खुला 
 
जिम्मी मगिलिगन सेंटर पर पर्यावरण बचाओ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ 3 जून 2016, शाम 5 बजे जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर होगा। डॉ. जनक पलटा मगिलिगन की और से सभी पर्यावरण प्रेमियों को खुला आमंत्रण दिया जा रहा है जिसमें कहा गया है कि हम पर्यावरण बचाओ सप्ताह के शुभारंभ के अवसर पर 3 जून 2016 को शाम 5 बजे आप सभी को आमंत्रित करते हैं। 

 
 
इस दौरान सबसे बड़ा आकर्षण यह होगा कि जिम्मी मगिलिगन सेंटर सभी के लिए निशुल्क खुला रहेगा। यहां आकर हर व्यक्ति वर्षा जल संरक्षण की प्रक्रिया देख सकते हैं। उसमें (रेन वॉटर हॉर्वेस्टिंग में) आई लागत पद्धति और उसके फायदों के बारे में एक वीडियो भी प्रदर्शित किया जाएगा। सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद् पद्मश्र‍ी भालू मोढे पशु-पक्ष‍ियों को बचाने और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए एक अनूठा स्लाइड शो प्रस्तुत करेंगे। यह कार्यक्रम 5 बजे से 8 बजे तक चलेगा। 
 
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 3 जून से 8 जून, 2016 तक सनवादिया स्थित जिम्मी मगिलगन सेंटर प्रतिदिन 10 से 1 बजे तक सभी के लिए खुला रखा जाएगा। यहां सभी लोग सेंटर में हो रही गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ले सकते हैं। वर्षा जल संरक्षण प्रणाली, सभी सौर-विंड पॉवर स्टेशन, जैविक खेती/ जैविक उत्पाद प्रत्यक्ष देख सकते हैं।
 
पर्यावरण संरक्षण में यह अपील सेंटर की डायरेक्टर डॉ. जनक पलटा मगिलिगन के साथ नन्दा चौहान, राजेन्द्र चौहान व अल्पा चौहान ने की है। 

Show comments

जरूर पढ़ें

IMD ने दी चेतावनी, सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान, बाढ़-भूस्खलन का खतरा

मराठा आरक्षण को लेकर भाजपा ने शरद पवार पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप, सुप्रिया सुले का भी हुआ विरोध

मणिपुर हिंसा के बाद पीएम मोदी पहली बार जा सकते हैं मणिपुर

महुआ मोइत्रा को महंगी पड़ी अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी, रायपुर में FIR

अखिलेश यादव ने 10 पाइंट्स में समझाई चीन की क्रोनोलॉजी, बताया भाजपाई जुमलों को चिंताजनक सच

सभी देखें

नवीनतम

Modi In China : क्या PM मोदी और जिंनपिंग की मुलाकात में उठा टैरिफ का मुद्दा, MEA ने दिया बयान

Uttarakhand : उत्‍तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, CM धामी ने कहा- अलर्ट रहें अधिकारी

Bihar Election : कांग्रेस का आरोप- चुनाव आयोग को मिली 89 लाख शिकायतें, खारिज करते हुए क्या कहा

Weather Alert : IMD ने दी चेतावनी, सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान, बाढ़-भूस्खलन का खतरा

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों के रेड अलर्ट, बाढ़, भूस्खलन की चेतावनी, जम्मू में बंद रहेंगे स्कूल, जानिए क्या कहा IMD ने

अगला लेख