ओडिशा में स्कूली छात्रा के साथ गैंगरेप

Webdunia
मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017 (22:11 IST)
कोरापुट (ओडिशा)। जिले में आज चार व्यक्तियों ने एक नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि लड़की स्कूल जा रही थी। उसी दौरान चार व्यक्तियों ने उसे रोका और खींचकर समीप के खेत में ले जाकर उससे बलात्कार किया।
 
बहुत मुश्किल से पीड़ित सड़क तक पहुंची, जहां उसे आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने देखा और कुंडली अस्पताल लेकर गए। वहां से उसे कोरापुट के एसएलएन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया।
 
मोसागुड़ा गांव की निवासी यह लड़की सेमलीगुड़ा ब्लॉक में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। पुलिस अधीक्षक (कोरापुट) कंवर विशाल सिंह ने बताया लड़की के बयान के अनुसार, चारों व्यक्ति वर्दी में थे। 
 
सिंह ने कहा कि छात्रा के बयान को प्राथमिकता देते हुए हमने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बीच, नाराज ग्रामीणों ने कुंडली के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 26 को शाम तक अवरुद्ध रखा और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। (भाषा, वेबदुनिया)

सम्बंधित जानकारी

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सस्ते Realme P3 Pro 5G और Realme P3x 5G हुए लॉन्च, जानिए फीचर्स

लद्दाख में दुर्घटना में 2 JCO की गई जान, सेना ने दी श्रद्धांजलि

Ukraine को उसकी ही शांति वार्ता में नहीं बुलाया, इतिहास में ऐसे ढेरों उदाहरण, परिणाम विनाशकारी

FASTag के नए नियम नहीं जाने तो होगा नुकसान, जरूरी खबर

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

अगला लेख