Weather Update : राजस्थान में प्रचंड गर्मी का कहर, गंगानगर में पारा 47 के पार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 12 जून 2025 (23:10 IST)
Rajasthan Weather Update News : राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में प्रचंड गर्मी का दौर बृहस्पतिवार को भी जारी रहा और सीमावर्ती गंगानगर में अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के मुताबिक, इसके अलावा चुरू में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 45.9 डिग्री, पिलानी में 45.7 डिग्री, अलवर में 45.4 डिग्री, जैसलमेर में 45.3 डिग्री, दौसा व बीकानेर में 45.2-45.2 डिग्री, फलोदी में 45.0 डिग्री, बाड़मेर में 44.6 डिग्री, जोधपुर व पाली में 44.4-44.4 डिग्री, फतेहपुर में 44.3 डिग्री, झुंझूनू में 44.2 डिग्री, संगरिया में 43.8 डिग्री व नागौर में 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि राज्य में भीषण गर्मी का दौर अभी जारी रहेगा। इसके अनुसार, बृहस्पतिवार को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान गंगानगर में 47.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6.3 डिग्री ज्यादा है। इस शहर में कई दिन से अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हो रहा है।
ALSO READ: Weather Update: अनेक राज्यों में लू का प्रकोप, कुछ राज्यों में वर्षा की संभावना, जानें देशभर का मौसम
आईएमडी के मुताबिक, इसके अलावा चुरू में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 45.9 डिग्री, पिलानी में 45.7 डिग्री, अलवर में 45.4 डिग्री, जैसलमेर में 45.3 डिग्री, दौसा व बीकानेर में 45.2-45.2 डिग्री, फलोदी में 45.0 डिग्री, बाड़मेर में 44.6 डिग्री, जोधपुर व पाली में 44.4-44.4 डिग्री, फतेहपुर में 44.3 डिग्री, झुंझूनू में 44.2 डिग्री, संगरिया में 43.8 डिग्री व नागौर में 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो सामान्य से 5.0 डिग्री अधिक है।
 
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राजस्थान के पश्चिमी व उत्तरी भागों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी होने तथा बीकानेर संभाग के गंगानगर व हनुमानगढ़ में 12-13 जून को अधिकतम तापमान 47-48 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने का अनुमान है। इन इलाकों में भीषण लू चलने और उष्ण रात्रि का दौर जारी रहने की भी चेतावनी दी गई है।
ALSO READ: Weather update : क्या प्रचंड गर्मी का सामना करने वाला है भारत, सामने आई डराने वाली रिपोर्ट
वहीं राज्य के जोधपुर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग में भी आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 44-47 डिग्री व लू चलने की संभावना है। राज्य के कोटा, उदयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में बादल गरजने, आंधी के साथ हल्की बारिश का दौर 14-15 जून से शुरू हो सकता है। जोधपुर व बीकानेर संभाग में भी 15 जून को दोपहर बाद आंधी चलने व हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर के नंबर वन तमगे पर बट्टा लगा रहे ई रिक्‍शा, सड़कों का बिगाड़ दिया हुलिया, भोपाल ने लगाई लगाम, हम सो रहे

मध्यप्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में, 2900 लोगों का रेस्क्यू, 2 जिलों में सेना ने संभाला मोर्चा

मोदी सरकार ने नेहरू की गलतियों को सुधारा, राज्यसभा में बरसे विदेश मंत्री जयशंकर

बदायूं में धारदार हथियार से हमला कर भाजपा के मंडल अध्यक्ष की हत्या, पुलिस का रंजिश से इंकार

ज्योतिरादित्य सिंधिया का लोकसभा में दिखा चुटीला अंदाज, कमलनाथ पर इस तरह किया तंज

अगला लेख