मुंबई में प्रचंड गर्मी, मार्च में तापमान दूसरी बार 40 डिग्री के करीब

Webdunia
सोमवार, 13 मार्च 2023 (17:48 IST)
मुंबई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को कहा कि मार्च के महीने में दूसरी बार मुंबई में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने समुद्री हवाएं नहीं चलने या देरी से चलने को तापमान में वृद्धि का कारण बताया है।
 
आईएमडी ने रविवार और सोमवार को लू चलने की चेतावनी दी थी। सांताक्रूज वेधशाला और कोलाबा वेधशाला ने रविवार को क्रमश: 39.4 डिग्री सेल्सियस और 35.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया।
 
आईएमडी वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणि ने कहा कि इस महीने में यह दूसरी बार है, जब मुंबई ने देश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया है। 6 मार्च को सांताक्रूज़ (वेधशाला) में 39.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो देश में सबसे अधिक है। रविवार को यह 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
उन्होंने कहा कि तटीय कोंकण क्षेत्र में दर्ज तापमान 12 मार्च को सामान्य से 4-6 डिग्री सेल्सियस अधिक था। तटीय कोंकण क्षेत्र में मुंबई शामिल है। जेनामणि ने कहा कि 5-7 मार्च के बीच भी तापमान सामान्य से 5-7 डिग्री अधिक था।
 
क्यों बढ़ा तापमान : आमतौर पर कोंकण में इस दौरान पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे से अपराह्न एक बजे के बीच समुद्री हवा के कारण तापमान कम होता है। हालांकि, पिछले 7 से 10 दिनों में समुद्री हवा के नहीं चलने या विलंब से चलने के कारण तापमान अधिक है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

खून-पानी एक साथ नहीं तो एशिया कप में पाकिस्तान से मैच क्यों, असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार को घेरा

मध्य प्रदेश में बाघ की दहाड़ बरकरार

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

लौट आया 80 के दशक का Kinetic स्कूटर, इलेक्टिक अवतार में लॉन्च, 116 KM की रेंज, सिर्फ 1000 रुपए

नितेश राणे के खिलाफ गैर जमानती वारंट रद्द, संजय राउत ने दायर किया था मुकदमा

अगला लेख