NDRF ने मुंबई होर्डिंग हादसे के बाद खोज एवं बचाव अभियान बंद किया, 16 की मौत 75 घायल

5 गर्डरों को एक-एक कर काटना पड़ा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 16 मई 2024 (14:50 IST)
hoarding accident : बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने मुंबई के घाटकोपर इलाके में उस जगह पर खोज एवं बचाव अभियान को अब बंद करने की घोषणा की है, जहां एक विशालकाय होर्डिंग (hoarding) गिर गया था। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
 
अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम बैमोसम बारिश और तेज आंधी के दौरान छेड़ानगर इलाके में एक पेट्रोल पंप पर लगा विशालकाय होर्डिंग गिर गया था जिसके बाद उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए 66 घंटे तक तक खोज एवं बचाव अभियान चलाया गया।

ALSO READ: कार से मिले 2 और शव, मुंबई होर्डिंग हादसे में 16 की मौत
 
बचाव अभियान समाप्त : एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार सुबह 10.30 बजे अभियान को समाप्त कर दिया गया। उन्होंने बताया कि बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद अभियान को बंद करने का एलान किया।
 
बचावकर्मियों ने बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात होर्डिंग के नीचे मलबे में दबी एक कार से 'वायु यातायात नियंत्रक' (एटीसी) के एक सेवानिवृत्त महाप्रबंधक और उनकी पत्नी के शव निकाले जिससे इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई जबकि 75 लोग घायल हुए हैं।
 
5 गर्डरों को एक-एक कर काटना पड़ा : अधिकारी ने बताया कि दंपति के शवों को निकालने के लिए होर्डिंग के एक-दूसरे से जुड़े 5 गर्डर को एक-एक करके काटना पड़ा। पत्रकारों से बात करते हुए गगरानी ने बताया कि इस त्रासदी में 16 लोगों की मौत हो गई है और घटनास्थल पर तलाश एवं बचाव अभियान अब पूरा हो गया है। नगर निगम प्रमुख ने कहा कि उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और यह सुनिश्चित किया कि वहां कोई और व्यक्ति नहीं फंसा है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर दिन में अब मलबा हटाया जाएगा।

ALSO READ: मुंबई में दैत्य बनकर गिरा 250 टन का अवैध होर्डिंग, 14 मौतें, 70 घायल
 
एजेंसियों ने बचाव अभियान चलाया : बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी ने बताया कि इस हादसे में बीएमसी, मुंबई पुलिस, बीपीसीएल, एनडीआरएफ, मुंबई अग्निशमन विभाग और महानगर गैस जैसी एजेंसियों ने बचाव अभियान चलाया और 'उचित समन्वय बनाए रखते हुए' इसे पूरा किया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा महानगर में अवैध होर्डिंग हटाने के लिए बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है।

ALSO READ: मुंबई होर्डिंग हादसा: मलबे में दिखे 2 और लोगों के शव, बचाव अभियान जारी
 
गगरानी ने कहा कि होर्डिंग्स के लिए निर्धारित विनिर्देशों को पूरा करने वाले होर्डिंग्स के अलावा (शहर में) कोई होर्डिंग्स नहीं होना चाहिए। इसलिए यह सवाल नहीं है कि उनका मालिक कौन है या वे किस स्थान पर हैं? उन्होंने कहा कि सिर्फ आकार ही नहीं, बल्कि नींव, संरचनात्मक स्थिरता और वायु प्रवाह को ध्यान में रखते हुए होर्डिंग्स को लगाया जाना चाहिए।
 
अमानक होर्डिंग्स को हटाने का निर्देश : गगरानी ने कहा कि बीएमसी द्वारा अनुमति प्राप्त होर्डिंग्स की संरचनात्मक स्थिरता अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इसी तरह रेलवे को होर्डिंग्स के इन मानकों का पालन करने और उन होर्डिंग्स को हटाने का निर्देश दिया गया है, जो मापदंडों के अनुरूप नहीं हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि घाटकोपर में गिरा अवैध विशाल होर्डिंग सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अधीन आने वाली जमीन पर स्थापित किया गया था। गगरानी ने बताया कि रेलवे अधिकारियों को होर्डिंग्स की संरचनात्मक स्थिरता की रिपोर्ट बीएमसी को सौंपनी चाहिए, भले ही उन्हें नगर निगम की अनुमति की आवश्यकता न हो।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

मुठभेड़ में मारा गया गोपाल खेमका मर्डर केस के आरोपी, शूटर को दी थी बंदूक

इंदौर में 11 जुलाई को मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव, “नेक्स्ट होराइजन : बिल्डिंग सिटीज़ ऑफ टुमारो" थीम पर होगा आयोजन

LIVE: गोपाल खेमका हत्याकांड का आरोपी विकास मुठभेड़ में ढेर

नेतन्याहू ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया, क्या बोले अमेरिकी राष्‍ट्रपति?

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

अगला लेख