आंध्रप्रदेश में गोदावरी नदी की बाढ़ से कई गांव डूबे, राहत व बचाव कार्य जारी

Webdunia
शनिवार, 16 जुलाई 2022 (15:22 IST)
अमरावती। आंध्रप्रदेश में जोरदार वर्षा का दौर जारी है। यहां के राजामहेंद्रवरम के समीप दोवालेश्वरम में सर आर्थर कॉटन बराज में जलस्तर शनिवार सुबह 24 लाख क्यूसेक के पार चला गया तथा इसके और बढ़ने की आशंका है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार गोदावरी नदी के किनारे स्थित 6 जिलों के 42 मंडलों के तहत आने वाले करीब 300 गांव बाढ़ की चपेट में हैं जबकि 177 और गांव प्रभावित हैं। बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित कोनासीमा जिला है, जहां 36 गांव पूरी तरह जलमग्न हैं।
 
एसडीएमए के प्रबंध निदेशक बीआर आंबेडकर ने बताया कि विभिन्न जिलों में करीब 220 राहत शिविर हैं, जहां बाढ़ से प्रभावित 62,337 लोगों ने शरण ली हुई है। मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने प्रभावित जिलों के कलेक्टरों से बात की और उन्हें कम से कम अगले 24 घंटों के लिए चौकन्ना रहने के निर्देश दिए हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के 10 दल बचाव एवं राहत अभियानों में लगे हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को बाढ़ से प्रभावित परिवारों को 25 किलोग्राम चावल, 1 किलोग्राम तुअर दाल, आलू, प्याज और खाद्य तेल देने का निर्देश दिया है। राहत केंद्रों में शरण लेने वाले प्रत्येक परिवार को 2,000 रुपए दिए जाने को भी कहा गया है।(भाषा)
(फ़ाइल चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

देश में सामान्य से 9% ज्यादा बारिश, राजस्थान में 116 फीसदी अधिक

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

बिहार में नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 125 यूनिट बिजली मिलेगी फ्री, जानें कब से लागू होगी स्कीम

PM मोदी का बंगाल दौरा, काफिले को देखने उमड़ी भारी भीड़, लगे 'जय श्रीराम' के नारे

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

अगला लेख