देवरिया में मुजफ्फरपुर जैसा कांड, 24 महिलाएं और बच्‍चों को कराया मुक्‍त

Webdunia
सोमवार, 6 अगस्त 2018 (11:29 IST)
देवरिया। उत्तर प्रदेश की देवरिया पुलिस ने रविवार देर रात कोतवाली सदर क्षेत्र में एक तथाकथित बालिका गृह से सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए वहां से 24 महिलाओं और कुछ बच्चों को मुक्त कराया है। शुरुआती जांच में पता चला कि यहां रह रहीं 15 से 18 साल की लड़कियों से अवैध धंधा कराया जा रहा  था।


पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित मां विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान द्वारा संचालित बाल गृह बालिका, बाल गृह शिशु और सुधार गृह की मान्यता पर शासन ने रोक लगा दी थी। इसके बाद भी संस्था में बालिकाओं, शिशुओं तथा महिलाओं को अवैध रूप से रखा जाता था।

रविवार शाम बेतिया बिहार की एक बालिका बालिका गृह से भाग निकली, जिसने पुलिस को आपबीती बताई उसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि यहां रह रहीं 15 से 18 साल की लड़कियों से अवैध धंधा कराया जा रहा है।

इस बात के सामने आने पर पुलिस ने मौके से 24 महिलाओं और बच्चों को मुक्त कराया है। संस्था को सिल कराकर संचालिका गिरिजा त्रिपाठी, उसके पति मोहन त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है। संस्था की अधीक्षका कंचनलता फरार है। इस सिलसिले में गम्भीर दफाओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

कनय ने बताया कि इस तथाकथित संस्था में 42 महिलाएं और बच्चों के रहने की सूचना है, जिसमें 18 बच्चे, महिलाएं और बालिकाएं लापता बताई जा रही हैं। पुलिस उनके बारे में जानकारी हासिल रही है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

शांगरी ला डायलॉग में पाकिस्तान ने फिर दी गीदड़भभकी, संघर्ष का समाधान न निकाले जाने पर यह होगा विनाशकारी

अमेरिका में यहूदी प्रदर्शनकारियों पर हमला, कई घायल, हमलावर ने लगाया 'फ्री फिलिस्तीन' का नारा

अंदर से कैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है पाकिस्तान

दक्षिण पश्चिम मानसून की परिस्थितियां अनुकूल, अनेक राज्यों में बारिश की संभावना, दिल्ली में उड़ानों का मार्ग बदला

Coronavirus : देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामले, 24 घंटे में 363 नए केस आए सामने

अगला लेख