महंगी पड़ी शिकायत, विमान में महिला का यौन उत्पीड़न

Webdunia
शनिवार, 11 नवंबर 2017 (07:28 IST)
बेंगलूरू। एयर एशिया के एक विमान से यात्रा कर रही एक महिला ने चालक दल के तीन सदस्यों पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। यह मामला एयरलाइन द्वारा महिला के खिलाफ पुलिस और डीजीसीए के समक्ष एक ‘बाधा पहुंचाने वाली’ यात्री के तौर पर मामला दर्ज किए जाने के कुछ दिनों के बाद सामने आया है।
 
पुलिस के समक्ष दर्ज कराई गई एक शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि विमान में शौचालय साफ नहीं रहने की शिकायत दर्ज किए जाने के बाद एक जहाज कर्मचारी ने विमान में उसके साथ शारीरिक दुर्व्यहार किया और उसके साथ गलत तरीके से बातचीत की। वह तीन नवंबर को विमान से रांची से हैदराबाद के रास्ते बेंगलूरू जा रही थी।
 
एयर एशिया इंडिया ने आरोप का खंडन किया है और कहा है कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार घटना से निपटा गया। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख