शबाना आजमी की मां शौकत कैफी का निधन

Webdunia
शुक्रवार, 22 नवंबर 2019 (23:29 IST)
मुंबई। वरिष्ठ अभिनेत्री और शबाना आजमी की मां शौकत कैफी का शुक्रवार शाम यहां आयु संबंधी बीमारी के चलते निधन हो गया। वे 93 वर्ष की थीं। शौकत के दामाद तथा मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने उनके निधन की जानकारी दी। उनको शनिवार दोपहर सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।

अख्तर ने बताया, वे 93 वर्ष की थीं और कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से गुजर रही थीं। उन्हें कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों के लिए उन्हें आईसीयू में भी रखा गया।

अमेरिका यात्रा पर गए अख्तर ने कहा, अंत में उन्हें घर लाया गया। वे अपने कमरे में रहना चाहती थीं, वे एक-दो दिन उसी में रुकीं और फिर उनका निधन हो गया। शबाना मुंबई में हैं।

शौकत के पति कैफी आजमी मशहूर शायर और गीतकार थे। वे और उनके पति भाकपा के सांस्कृतिक मंचों, 'इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन' और 'प्रोग्रेसिव राइटर्स एसोसिएशन' के जाने-माने नाम थे।

शबाना आजमी के अलावा शौकत कैफी का एक बेटा बाबा आजमी हैं। शौकत आजमी के नाम से भी जानी जाने वाली कैफी ने बाजार, उमराव जान और मीरा नायर की ऑस्कर नामित फिल्म 'सलाम बॉम्बे' में अभिनय किया था।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

NCERT की इस नई किताब में बताया कैसे थे अकबर और बाबर

Akash Prime Air Defence System : आकाश प्राइम एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण, S400 से कितना है ताकतवर, पढ़ें खूबियां

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- हम भारत के साथ व्यापार समझौते के बहुत करीब

फौजा सिंह की पूरी न हो सकी यह दिली ख्वाहिश, यहां बिताना चाहते थे जिंदगी का अंतिम समय

मुंबई में indigo के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी

अगला लेख