Hanuman Chalisa

पत्रकार राजदेव रंजन हत्या मामले में सीबीआई ने शहाबुद्दीन को बनाया आरोपी

Webdunia
शुक्रवार, 26 मई 2017 (16:08 IST)
मुजफ्फरनगर। सीबीआई ने राजद के पूर्व सांसद कट्टरपंथी मोहम्मद शहाबुद्दीन का नाम पत्रकार राजदेव रंजन हत्या मामले में शामिल किया है। सीबीआई की विशेष अदालत के आदेश के मुताबिक, शहाबुद्दीन को यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विशेष न्यायाधीश अनुपम कुमारी की अदालत में पेश किया गया। शहाबुद्दीन हत्या के मामले में 10वें मुल्जिम हैं। सीबीआई की विशेष अदालत ने 22 मई को शहाबुद्दीन को मुकदमे के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश करने की सीबीआई की अर्जी पर उसके खिलाफ पेश करने का वारंट जारी किया था।
 
सीबीआई ने उसी दिन शहाबुद्दीन को आरोपी बनाने के लिए एक और अर्जी दायर की थी। सीबीआई के वकील ने कहा कि एजेंसी जल्द ही शहाबुद्दीन के खिलाफ आरोप पत्र दायर करेगी जो फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी की अति सुरक्षित तिहाड़ जेल में हैं। प्रमुख जांच एजेंसी मामले में सात आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर कर चुकी है जबकि मोहम्मद जावेद और मोहम्मद कैफ नाम के दो आरोपी जमानत पर है। जावेद और कैफ शहाबुद्दीन के गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं।
 
सीवान से चार बार के राजद के सांसद रहे शहाबुद्दीन पर पिछले साल प्रतिष्ठित हिन्दी दैनिक के पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या में शामिल होने का आरोप लगा है। शहाबुद्दीन 45 से ज्यादा आपराधिक मामलों में मुकदमे का सामना कर रहे हैं और सीवान के निवासी चंद्रशेवर प्रसाद की याचिका पर उच्चतम न्यायालय ने इस साल फरवरी में पूर्व सांसद को तिहाड़ जेल भेजने का आदेश दिया था। प्रसाद के तीन बेटों की दो अलग अलग घटनाओं में हत्या कर दी गई थी।
 
प्रतिष्ठित हिन्दी दैनिक के जिला ब्यूरो प्रमुख राजदेव रंजन की पिछले साल 13 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और उनकी पत्नी ने शहाबुद्दीन पर हत्या में उसकी भूमिका होने का आरोप लगाया था। विशेष अदालत ने मामले में शहाबुद्दीन को पेश करने के लिए नौ जून की तारीख मुकर्रर की है।
 
गौरतलतब है कि पिछले साल 13 मई की शाम सीवान में पत्रकार राजदेव रंजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी पत्नी आशा रंजन के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में लड्डन मियां सहित छह आरोपी जेल में हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख