Hanuman Chalisa

शाहरुख खान की सुरक्षा में सेंध, दीवार फांदकर ‘मन्नत’ में घुसे दो युवक

Webdunia
शुक्रवार, 3 मार्च 2023 (08:24 IST)
मुंबई। मुंबई पुलिस ने अभिनेता शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ की दीवार फांदकर अंदर घुसने के आरोप में गुजरात के दो युवकों को हिरासत में लिया। दोनों युवक बंगले की तीसरी मंजिल तक जा पहुंचे थे। दोनों युवक शाहरुख खान के प्रशंसक बताए जा रहे हैं।

ALSO READ: कानूनी पंचड़े में फंसीं शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान, गैर जमानती धारा में केस हुआ दर्ज
बांद्रा पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, 19-20 साल के दोनों युवकों को बंगले में घुसने पर वहां ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने पुलिस को बताया कि वे गुजरात से आए हैं और शाहरुख से मिलना चाहते थे।
 
अधिकारी ने बताया कि परिसर में बिना अनुमति के प्रवेश करने सहित भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
 
उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफीस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। इस फिल्म के जरिए शाहरुख ने करीब 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है।
 
इस बीच शाहरुख का परिवार कानूनी पंचडे में फंस गया है। शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर दर्ज हुई है। ये मामला प्रॉपर्टी से जुड़ा है। गौरी के खिलाफ लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: पश्चिम बंगाल के फाल्टा में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान

Top News : मोदी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दिल्ली-NCR में ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल, फाल्टा में रिवोटिंग

बंगाल में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, BSF को सौंपी जाएगी सीमा की जमीन, अवैध प्रवासियों की होगी गिरफ्तारी

ईंधन बचत का अनोखा संदेश, ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री पंवार और टेटवाल

59 साल बाद तमिलनाडु की सत्ता में कांग्रेस की वापसी, 2 विधायक लेंगे विजय कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ

अगला लेख