शनि मंदिर आंदोलन चला रहे संगठन में फूट

Webdunia
गुरुवार, 11 फ़रवरी 2016 (08:50 IST)
पुणे। महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर में लैंगिक भेदभाव खत्म करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहीं महिलाओं के संगठन में फूट पड़ती नजर आ रही है और संगठन ने अपनी तीन महत्वपूर्ण सदस्यों को निष्कासित कर दिया है।
भूमाता ब्रिगेड तब सुखिर्यों में आई थी जब इसकी सदस्यों ने सदियों पुरानी परंपरा को तोड़ने और महिलाओं के लिए मंदिर के प्रतिबंधित हिस्से में प्रवेश के लिए 26 जनवरी को एक मार्च निकाला था। अधिकारियों ने उनके प्रयासों को विफल कर दिया था।
 
संगठन की अध्यक्ष त्रृप्ति देसाई ने संगठन के हितों के 'खिलाफ जाने पर' उपाध्यक्ष सहित तीन सक्रिय सदस्यों को निष्कासित कर दिया। घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए देसाई ने कल कहा कि उन्होंने उपाध्यक्ष पुष्पक केवाडकर सहित तीन सदस्यों को निष्कासित कर दिया है।
 
उन्होंने कहा कि इन सदस्यों को संगठन के हितों के 'खिलाफ जाने' पर निष्कासित किया गया है जो मीडिया में बात कर उनकी कार्यशैली के खिलाफ अपनी असहमति जता रही थीं। यह पूछे जाने पर कि उनकी सहयोगियों ने उनसे अलग होने का रास्ता क्यों चुना, देसाई ने कहा कि वे खुद को 'हाशिए पर महसूस कर रही थीं क्योंकि अध्यक्ष होने के नाते मीडिया का फोकस आंदोलन के दौरान मुझ पर रहा।' 
 
उन्होंने कहा, ' ब्रिगेड में 4,000 से अधिक सदस्य-कार्यकर्ता हैं और घटनाक्रम से हमारे कार्यक्रमों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।' निष्कासित सदस्यों में केवाडकर के अतिरिक्त प्रियंका जगताप (प्रवक्ता) और दुर्गा शुक्रे शामिल हैं। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुखिर्यों में आए मंदिर आंदोलन में ये तीनों अग्रिम मोर्चे पर थीं। देसाई ने कहा कि वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलने की अपनी योजना पर आगे बढ़ेंगी। (भाषा) 

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया