Hanuman Chalisa

सावन के पहले दिन बम-बम भोले के जयकारों से प्रयागराज हुआ शिवमय, 'ॐ नम: शिवाय' का हुआ जाप

Webdunia
बुधवार, 17 जुलाई 2019 (23:44 IST)
प्रयागराज। देवाधिदेव का प्रिय मास सावन का पहला दिन भक्तों की आराधना से प्रयागराज शिवमय हो गया। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के तट पर श्रद्धालुओं का सुबह से तांता लगा रहा।

गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु शिवलयों में अभिषेक के लिए बाहर हाथों में गंगा जल, बेलपत्र, फूल, मदार और धतूरा लेकर 'ॐ नम: शिवाय' का जप करते अपनी बारी की प्रतीक्षा करते कतार में खड़े दिखे। बम-बम भेले के जयकारों से प्रयागराज गुंजायमान रहा।
 
सरस्वती घाट स्थित मनकामेश्वर मंदिर में भोलेनाथ का अभिषेक करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या अधिक है। शिवालयों में भक्त रुद्राभिषेक भी करवा रहे
हैं। मंदिर के बाहर खड़े श्रद्धालु दीपक और उनकी पत्नी विनीता ने बताया कि सावन में रुद्राभिषेक करने से हर प्रकार की मनोकामना पूरी होती है।
 
शहर के सोमेश्वरनाथ, दशाश्वमेध, तक्षकेश्वर, गंगोली शिवालय, श्रृंगवेरपुर शिवालय समेत अनेक शिवालयों में 'बोल बम', 'ॐ नम: शिवाय' और 'शिव चालीसा' का पाठ चलता रहा। सावन माह के पहले दिन से शिव मंदिरों की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
 
तड़के चन्द्रग्रहण के समय श्रद्धालुओं का संगम तट पर जमघट लगा रहा। श्रद्धालुओं ने स्नान करने के बाद घाट पर बैठे पंडों को दान-दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके बाद कतार में बैठे भिक्षुकों को अन्न और वस्त्रदान किया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख