गोवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शांताराम नाइक का निधन

Webdunia
शनिवार, 9 जून 2018 (10:41 IST)
पणजी। गोवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा पूर्व राज्यसभा सांसद शांताराम नाइक का शनिवार सुबह दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया। कांग्रेस के वफादार माने जाने वाले नाइक 1984 के आम चुनाव में लोकसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की भी मांग की थी, जो 1987 में पूरी हुई थी।


गोवा प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अल्टिन्हो गोम्स ने बताया कि बेचैनी की शिकायत के बाद 72 साल के नाइक को मडगांव स्थित उनके आवास से एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आज सुबह सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

कांग्रेस नेता गिरीश राय चोदानकर ने कहा, यह हमारे लिए चौंकाने वाली खबर है। उनके रूप में हमने एक मार्गदर्शक को खो दिया है। उन्होंने बड़ी तादाद में युवाओं को परामर्श देकर उन्हें कांग्रेस में शामिल होने के लिए प्रेरित किया था। हमारे लिए यह बड़ी क्षति है। कांग्रेस के वफादार माने जाने वाले नाइक 1984 के आम चुनाव में लोकसभा के लिए चुने गए थे।

उन्होंने गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की भी मांग की थी, जो 1987 में पूरी हुई थी। उन्होंने राज्यसभा में गोवा का दो बार प्रतिनिधित्व किया था। वे 2005 से 2011 तथा 2011 से 2017 तक लगातार दो बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।

साल 2017 में हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा के विनय तेंदुलकर से वे हार गए थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा है। नाइक गोवा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष थे और उन्होंने हाल ही में राहुल गांधी के भाषण से प्रेरित होकर पद से इस्तीफा दे दिया था। राहुल ने युवाओं को आगे बढ़ाने की अपील की थी। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan Conflict : सिंधु जलसंधि रद्द होने पर प्यासे पाकिस्तान के लिए आगे आया चीन, क्या है Mohmand Dam परियोजना

Naxal Encounter: कौन था बेहद खौफनाक नक्‍सली बसवराजू जिस पर था डेढ़ करोड़ का इनाम?

ज्‍योति मल्‍होत्रा ने व्‍हाट्सऐप चैट में हसन अली से कही दिल की बात- कहा, पाकिस्‍तान में मेरी शादी करा दो प्‍लीज

भारत के 2 दुश्मन हुए एक, अब China ऐसे कर रहा है Pakistan की मदद

गुजरात में शेरों की संख्या बढ़ी, खुश हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

सभी देखें

नवीनतम

आतंकवादी हमलों के पीड़ित और अपराधी को समान नहीं समझा जाना चाहिए : विक्रम मिसरी

MP : भाजपा नेता का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, मामले को लेकर पार्टी ने दिया यह बयान

राहुल गांधी का डीयू दौरा विवादों में, विश्वविद्यालय ने जताया ऐतराज, भाजपा ने लगाया यह आरोप

शहबाज शरीफ की गीदड़भभकी, भारत-PAK के बीच जंग के हालात ले सकते थे खतरनाक मोड़

पिता को मरणोपरांत 'कीर्ति चक्र' से सम्मानित किए जाने पर बेटे ने कहा- इस सम्मान के लिए शुक्रिया पापा

अगला लेख