suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Sharad Pawar Health : शरद पवार की तबीयत स्थिर, वाइटल पैरामीटर्स नॉर्मल, सुप्रिया सुले ने क्या कहा

Advertiesment
sharad pawar
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार को सोमवार की दोपहर गले में संक्रमण एवं खांसी की शिकायत के बाद बारामती में उनके घर से पुणे शहर के एक अस्पताल में ले जाया गया। रूबी हॉल क्लिनिक के प्रमुख हृदयरोग विशेषज्ञ एवं प्रबंधन न्यासी डॉ. परवेज ग्रांट ने इस बात की पुष्टि की।
ALSO READ: Ayodhya Ram Mandir : राम मंदिर हमले की साजिश के आरोपी अब्दुल रहमान की फरीदाबाद जेल में हत्या, जांच शुरू
ग्रांट ने कहा कि यहां पहुंचने पर, चिकित्सकों की एक टीम उनकी जांच करेगी और उसके अनुसार आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले ने ट्वीट किया कि बाबा को सीने में कंजेशन हो गया है और उन्हें 5 दिन का एंटीबायोटिक्स कोर्स लेना होगा।
ALSO READ: 8 साल से पत्नी ने नहीं बनाने दिया संबंध, पति ने काटकर फेंका प्राइवेट पार्ट
अच्छी बात यह है कि बाकी सभी वाइटल पैरामीटर नॉर्मल हैं। आपकी शुभकामनाओं और लगातार सपोर्ट के लिए आप सभी का धन्यवाद। सभी डॉक्टरों को दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद। Edited by: Sudhir Sharma 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Ayodhya: अयोध्या में अब अपराधियों की खैर नहीं, 5 महीने में 94 नए अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट