Dharma Sangrah

शरद यादव का नीतीश पर हमला, कहा- निकालते-निकालते थक जाओगे

Webdunia
शनिवार, 12 अगस्त 2017 (10:40 IST)
दरभंगा। जदयू के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बगैर उन पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि इस समय बिहार में दो जनता दल है, एक सरकारी जनता दल और दूसरा आम जनता का जनता दल। उन्होंने पार्टी को चुनौती देते कहा कि कितने को निकालोगे। निकालते-निकालते थक जाओगे, उम्र खत्म हो जाएगी लेकिन जनता अपना पुरुषार्थ दिखा कर फिर लड़ेगी।
 
यादव ने यहां आयोजित लोक संवाद कार्यक्रम में वर्तमान समय को अपने राजनीतिक जीवन का चुनौतीपूर्ण समय बताया और कहा कि अब तो यह देखना है कि मंजिल किसे मिलती है।
 
शरद का इशारा नीतीश कुमार और उनके साथ देने वाले लोगों के लिए 'सरकारी जनता दल' जबकि उनके साथ चल रहे लोगों को 'जनता का जनता दल' की तरफ था। उन्होंने कहा कि आने वाला समय चुनौतीपूर्ण है और देखना है मंजिल किसे मिलती है।
 
सांसद ने पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कार्यक्रम में शामिल होने से पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को रोका जा रहा है और उन्हें पार्टी से निकालने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने पार्टी को चुनौती देते कहा कि कितने को निकालोगे। निकालते-निकालते थक जाओगे, उम्र खत्म हो जाएगी लेकिन जनता अपना पुरुषार्थ दिखा कर फिर लड़ेगी।
 
उन्होंने इस तरह की धमकी देने वाले नेताओं को धन्यवाद देते हुए कहा, 'मैं महागठबंधन से पार्टी के अलग होने  के फैसले से दुखी हूं और इस मुद्दे पर अकेले ही जनता के पास जाऊंगा।' (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

न विज्ञान का तर्क, न समय की मार, इंतजार के 12 साल, आज भी गुरु के 'जागने' की आस में पथराई हजारों आंखें

भारत में निपाह वायरस से हड़कंप, संक्रमण के 2 केस आए सामने, क्‍या बोला WHO

Ajit Pawar plane crash Baramati : 'ट्रैफिक जाम' ने तय किया जिंदगी और मौत का फासला, ब्रेसलेट बना आखिरी पहचान, 5 सपनों की दर्दनाक मौत

Realme P4 Power 5G भारत में लॉन्च, 10,001 mAh की 'मॉन्स्टर' बैटरी और 6500 निट्स ब्राइटनेस के साथ मचाएगा तहलका

ट्रंप को क्‍यों आई भारत की याद, क्‍या चीन को घेरने की है तैयारी, PM मोदी को भेजा 'पैक्स सिलिका' का न्‍योता

सभी देखें

नवीनतम

यूपी में खेती में डिजिटल टेक्नोलॉजी व डेटा का होगा इस्तेमाल

बलूचिस्तान में BLA का बड़ा हमला, 12 शहरों को बनाया निशाना, 20 पाकिस्‍तानी सैनिकों की मौत

सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी CM, संभाली पति अजित की विरासत

मुख्यमंत्री योगी के विजन से उत्तर प्रदेश बनेगा देश का अग्रणी फार्मा हब

पीएम सूर्य घर योजना में यूपी की मजबूत भागीदारी, आए 10.94 लाख से ज्‍यादा आवेदन

अगला लेख