Hanuman Chalisa

शीना बोरा हत्याकांड : CBI ने आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की बेटी को बनाया गवाह

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 21 मार्च 2025 (00:29 IST)
Sheena Bora case : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने चर्चित शीना बोरा हत्या मामले में बृहस्पतिवार को गवाहों की दूसरी सूची यहां एक विशेष अदालत को सौंपी, जिसमें आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की बेटी विधि मुखर्जी का नाम भी शामिल है। सीबीआई द्वारा सौंपी गई सूची में 125 व्यक्तियों का उल्लेख है जिनसे वह बतौर अभियोजन पक्ष के गवाह के रूप में पूछताछ करना चाहती है। यह सूची पिछले सप्ताह सीबीआई द्वारा प्रस्तुत पहली सूची के अतिरिक्त है, जिसमें 69 गवाहों के नाम थे। शीना बोरा की हत्या के बाद उसके शव को रायगढ़ जिले के एक जंगल में जला दिया गया था।
 
पिछले सप्ताह मामले की मुख्य आरोपियों में से एक इंद्राणी मुखर्जी ने सीबीआई से स्पष्टीकरण मांगा था कि क्या विधि को गवाह के तौर पर हटा दिया गया है, ताकि वह उससे मिल सके। अदालत ने इंद्राणी को जमानत देते समय शर्त लगाई थी कि वह इस मामले के किसी भी गवाह से नहीं मिलेगी।
ALSO READ: सौरभ हत्याकांड में बड़े खुलासे, जानिए प्यार और धोखे की खौफनाक दास्तां
इंद्राणी और उसके पहले पति संजीव खन्ना की बेटी विधि है। इस मामले में खन्ना भी आरोपी है। शीना, इंद्राणी के पूर्व संबंध से उत्पन्न बेटी थी। आरोप है कि इंद्राणी ने अपने वाहन चालक श्यामवर राय और पूर्व पति खन्ना के साथ मिलकर बोरा की गला घोंटकर हत्या कर दी।
ALSO READ: हिमानी हत्याकांड पर बड़ा खुलासा, बॉयफ्रेंड ने क्यों ली कांग्रेस नेत्री की जान?
बोरा की हत्या के बाद उसके शव को रायगढ़ जिले के एक जंगल में जला दिया गया था। इस अपराध का खुलासा 2015 में तब हुआ जब एक अन्य मामले में गिरफ्तार राय ने पूछताछ में इसकी जानकारी दी। राय बाद में इस मामले में सरकारी गवाह बन गया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

India-Iran : PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा, क्या अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

UP में शिक्षा सुधार का नया मॉडल: कक्षा-कक्ष से मिली सीख के आधार पर तय होगी भविष्य की रणनीति, योगी सरकार का बड़ा कदम

यूपी में विकास के नए कीर्तिमान, 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5551 परियोजनाओं की सौगात

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ का भुगतान

UPTET 2026 : मुख्यमंत्री योगी के सख्त निर्देश, 20 लाख अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित परीक्षा व्यवस्था; सेवारत शिक्षकों के लिए होगी विशेष TET

अगला लेख