राम की मूर्ति के लिए चांदी के 10 तीर देगा शिया वक्फ बोर्ड

Webdunia
मंगलवार, 17 अक्टूबर 2017 (15:37 IST)
लखनऊ। अयोध्या में भगवान राम की प्रतिमा के निर्माण को गर्व का विषय बताते हुए उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने कहा है कि मूर्ति में लगे तरकश में रखने के लिए चांदी के 10 तीर भेंट किए जाएंगे।
 
बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने कहा कि भगवान राम की प्रतिमा स्थापित करने का उत्तर प्रदेश सरकार का निर्णय सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अवध की गंगा-जमुनी संस्कृति को ध्यान में रखते हुए चांदी के दस तीर उस सम्मान का प्रतीक होंगे जो शिया भगवान राम को देते हैं।
 
प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजे ए अपने पत्र में रिजवी ने कहा है कि भगवान राम की मूर्ति अगर अयोध्या में स्थापित की जाती है तो उससे अयोध्या के साथ-साथ राज्य का गौरव पूरे विश्व में बढ़ेगा।
 
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के नवाबों ने हमेशा अयोध्या के मंदिरों को सम्मान की दृष्टि से देखा है। मध्य अयोध्या की हनुमान गढ़ी की जमीन नवाब शुजाउद्दौला ने 1739 में दान में दी थी। हनुमान गढ़ी मंदिर बनाने हेतु धन नवाब आसिफुद्दौला ने 1775 से 1793 के बीच उपलब्ध कराया था।
 
इससे पहले उन्होंने भगवान राम की 100 मीटर ऊंची प्रतिमा बनाए जाने का स्वागत किया था। उनका दावा था कि यह जमीन शिया समाज की है न कि सुन्नी वक्फ बोर्ड की।
 
गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय में राम जन्मभूमि मामले में विचाराधीन याचिका में शिया वक्फ बोर्ड भी एक पार्टी है। शिया वक्फ बोर्ड ने न्यायालय में एक हलफनामा दायर किया है जिसमें कहा गया है कि अयोध्या में विवादित जगह पर राम मंदिर का निर्माण किया जाना चाहिए। बोर्ड के मुताबिक, मस्जिद का निर्माण पास के मुस्लिम बाहुल्य इलाके में होना चाहिए। शिया वक्फ बोर्ड के इस राय से सुन्नी वक्फ बोर्ड सहमत नहीं है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

ब्रिक्स देशों से क्यों नाराज हैं ट्रंप, भारत, चीन समेत इन देशों पर 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ की तैयारी

Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा इंतजार, किन राज्यों में जमकर हो रही है बरसात?

मध्यप्रेदश ग्रोथ कॉन्क्लेव: समृद्ध और विकसित शहर बनेंगे प्रदेश के समावेशी विकास की आधारशिला

पीएम मोदी को ब्राजील का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 11 साल में 26 देशों ने किया सम्मानित

भारत में काम के घंटे पर नए सिरे से तेज होती बहस

अगला लेख