गंगा में डूबा जहाज, 5 ट्रक नदी में जा गिरे, 10 लोगों के लापता होने का अंदेशा

Webdunia
शुक्रवार, 25 मार्च 2022 (11:37 IST)
रांची। झारखंड के साहिबगंज एवं बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी के बीच गंगा नदी में चलने वाली मालवाहक जहाज में हुए दुर्घटना में 10 लोग लापता होने की सूचना है।
 
साहेबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि गुरुवार की शाम 4.30 बजे मालवाहक जहाज साहिबगंज से खुलकर बिहार के मनिहारी के लिए रवाना हुआ था। इसी बीच गंगा नदी में जहाज में तकनीकी खराबी आ गई जिसके बाद ठीक करने में वह लेट हो गया। फिर से जब खुली तो जहाज में सवार एक ट्रक का टायर फट गया जिससे जहाज असंतुलित हो गया और लगातार 5 ट्रक गंगा में समा गए जिसमें सवार लगभग 10 लोग लापता हैं।
 
झारखंड के साहिबगंज और बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी घाट के बीच गंगा नदी में एक मालवाहक जहाज पर करीब 14 ट्रकों में स्टोन (पत्थर) लोड था। इसके साथ ही सभी ट्रकों के ड्राइवर और हेल्पर भी इस जहाज में सवार थे। ट्रकों के ड्राइवर-खलासी सहित 10 लोगों के डूबने की आशंका है। अब तक सभी लोग लापता बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद साहिबगंज प्रशासन राहत और बचाव के काम जुटा है। जहाज साहिबगंज से मनिहारी की तरफ जा रहा था।
 
जहाज में सवार कैप्टन अमर चौधरी ने बताया कि जहाज पर कुल 14 ट्रक लोड थे। 1 ट्रक का टायर फट गया। इस कारण वह अनियंत्रित होकर नदी के बीच धार में गिर गया इसके साथ ही 4 और ट्रक गिर गए। बाकी बचे ट्रकों को लेकर जहाज किनारे पर पहुंचा। 9 ट्रक जहाज पर पलट गए हैं, जबकि 5 ट्रक गंगा के बीच धार में डूबे हुए हैं। 10 लोग लापता है। उपायुक्त रामनिवास यादव घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि डूबे हुए ट्रकों एवं लापता लोगों को खोजने के लिए एनडीआरएफ की टीम टीम को बुलाया गया है। टीम के पहुंचने पर राहत बचाव कार्य चलाया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

CEC के लिए दिए गए नामों पर राहुल गांधी ने जताया विरोध, कांग्रेस ने मोदी सरकार को दिया यह सुझाव

ओडिशा में 5 साल में 44823 लोग हुए लापता, मुख्यमंत्री माझी ने विधानसभा में दिया बयान

एनआरआई को मतदान करने का अधिकार दिया जाए : राजीव कुमार

Israel ने लेबनान में किया ड्रोन से हमला, हमास का सैन्य अभियान प्रमुख ढेर

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

अगला लेख